अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए इंडियन आर्मी की तरफ से विज्ञापन जारी किया गया है। इस तरह से उत्तर प्रदेश के वे सब युवा भाग ले सकते हैं जो अग्निवीर के पद पर काम करना चाहते हैं।
दरअसल उत्तर प्रदेश के 13 जिलों के युवा 6 फरवरी से रैली में भाग ले सकते हैं। यह मौका उन सब युवाओं के लिए काफी बड़ा है जो भारतीय आर्मी में काम करने के इच्छुक हैं। यदि आपने साल 2025 में कॉमन एंट्रेंस एग्जाम दिया था तो आप अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
यदि आप नहीं जानते कि अग्निवीर भर्ती 2026 का कैसे आप हिस्सा बन सकते हैं तो इसके लिए आज हम आपकी सहायता करने वाले हैं। आज आपको इस लेख के जरिए से हम अग्निवीर भर्ती का सारा विवरण बताएंगे जो आपके काफी ज्यादा काम आएगा। इस तरह से हम आपको यह भी जानकारी देंगे कि आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ होने के बाद आप कैसे फॉर्म भर सकते हैं।
अग्निवीर भर्ती 2026 (Agniveer Recruitment)
इंडियन आर्मी के द्वारा अग्निवीर भर्ती के लिए रैली का आयोजन जल्दी शुरू किया जाएगा। दरअसल लखनऊ कैंट में बने हुए एएमसी सेंटर एवं कॉलेज स्टेडियम में भर्ती आयोजित करवाई जाएगी। लेकिन इस रैली में केवल वही युवा भाग ले सकते हैं जिन्होंने पिछले साल जुलाई के महीने में कॉमन एंट्रेंस की परीक्षा दी थी।
अग्निवीर रैली भर्ती का आयोजन 6 फरवरी से शुरू किया जाएगा। इस तरह से सभी योग्य अभ्यर्थी फिर 20 फरवरी तक हिस्सा ले सकेंगे। अगर आप 6 फरवरी से लेकर 20 फरवरी तक के दौरान रैली में नहीं शामिल हो सकेंगे तो आपको फिर अग्निवीर बनने का अवसर नहीं मिल पाएगा।

Agniveer Vacancy 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय सेना |
| भर्ती का नाम | अग्निवीर भर्ती |
| पद का नाम | ट्रेड्समैन, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी पद आदि |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वी पास |
| राज्य | उत्तर प्रदेश |
| कुल जिले | 13 |
| रैली तिथि | 06 फ़रबरी से 20 फ़रबरी |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.joinindianarmy.nic.in/ |
अग्निवीर भर्ती में भाग ले सकते हैं 13 जिलों के युवा
इंडियन आर्मी की अग्निवीर भर्ती का जब आयोजन किया जाएगा तो तब इसमें यूपी के 13 जिलों के उम्मीदवार उपस्थित हो सकेंगे और इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- कन्नौज
- चित्रकूट
- औरेया
- हमीरपुर
- महोबा
- कानपुर देहात
- बांदा
- गोंडा
- बाराबंकी
- कानपुर नगर
- उन्नाव
- लखनऊ
- फतेहपुर
अग्निवीर भर्ती के एडमिट कार्ड मिलेंगे ईमेल से
जो अभ्यर्थी इस भर्ती रैली में उपस्थित होने वाले हैं तो इन सबको इनके एडमिट कार्ड ईमेल के जरिए से भेजे जाएंगे। इसलिए आप सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के साथ अपना एक पहचान पत्र भी लेकर जाना होगा।
इस सबके अलावा आपको अपने सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज भी अपने रैली के केंद्र पर चुनी गई तारीख को लेकर पहुंचने होंगे। दरअसल दस्तावेज इसलिए जरूरी है ताकि आपका सत्यापन किया जा सके।
अग्निवीर भर्ती के तहत महत्वपूर्ण तिथियां
अग्निवीर रैली भर्ती की जो महत्वपूर्ण तिथियां है इन सबके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
| Post | Rally Dates |
|---|---|
| ट्रेड्समैन | 6 फरवरी 2026 |
| अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर | 7 फरवरी 2026 |
| तकनीकी पदों | 8 फरवरी 2026 |
अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Agniveer Recruitment)
अग्निवीर भर्ती के लिए आपको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- होम पेज पर अब आपको अग्निवीर भर्ती से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढना है और फिर इसे दबाना होगा।
- यदि आप इस वेबसाइट पर पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को पूरा करना है।
- परंतु अगर आपने पंजीकरण किया हुआ है तो ऐसे में आपको लॉगिन कर लेना है।
- आगे आपके सामने अग्निवीर भर्ती का आवेदन पत्र आएगा जिसे आपको पूरा भरना है।
- अब आपको सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं और शुल्क का भुगतान कर देना है।
- सबसे आखिर में आपको आवेदन पत्र को जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
FAQs
अग्निवीर भर्ती के लिए रैली का आयोजन कब से शुरू होगा?
अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 6 फरवरी से आरंभ किया जाएगा।
अग्निवीर भर्ती 2026 का आयोजन कहां होगा?
अग्निवीर भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश के लखनऊ में होगा और इसमें 13 जनपदों के युवा भाग ले पाएंगे।
उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड कैसे जारी किए जाएंगे?
इस भर्ती रैली के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड ईमेल के माध्यम से जारी किए जाएंगे।



Hello