बिजली विभाग भर्ती 2026 के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड की तरफ से नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार 245 खाली पदों को बिजली विभाग में भरा जाएगा।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को संबंधित विभाग की तरफ से 20 जनवरी से प्रारंभ कर दिया गया है। इस तरह से इस अप्रेंटिस भर्ती के लिए उम्मीदवार अपना फार्म 20 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।
अगर आपको बिजली विभाग भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करना है तो ऐसे में हमारा आज का यह लेख आपकी सहायता कर सकता है। इस पोस्ट में हम आपको आज यह बताएंगे कि बिजली विभाग भर्ती के लिए आयु सीमा, शिक्षा योग्यता, पदों का विवरण, चयन प्रक्रिया आवेदन प्रक्रिया इत्यादि कौन सी तय की गई है।
बिजली विभाग भर्ती 2026 (Bijli Vibhag Vacancy)
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने युवाओं को अप्रेंटिस भर्ती के लिए आमंत्रित किया है। इस भर्ती के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में प्रशिक्षण देने के लिए 245 पदों को भरा जाने वाला है। तो बिजली विभाग के द्वारा विभिन्न ट्रेडों में और विषयों में अभ्यर्थियों को नियुक्त किया जाएगा।
तो अगर आप बिजली विभाग में अप्रेंटिस करना चाहते हैं तो ऐसे में आप अपना आवेदन 20 जनवरी से 20 फरवरी तक दे सकते हैं। इस तरह से अंतिम तारीख के निकल जाने के पश्चात किसी भी आवेदक का फार्म स्वीकृत नहीं किया जाएगा।

Bijli Vibhag Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड |
| भर्ती का नाम | बिजली विभाग भर्ती |
| भर्ती का प्रकार | अप्रेंटिस |
| कुल पद | 245 |
| स्टाइपेंड | ₹9,600 से ₹12,300/- प्रति माह. |
| आवेदन प्रारम्भ | 20 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 20 फरवरी2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | NATS पोर्टल के माध्यम से |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.cspdcl.co.in/ |
बिजली विभाग भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Bijli Vibhag Vacancy Selection Process)
जो अभ्यर्थी बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन जमा करेंगे इन सबको किसी भी चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं होना होगा। दरअसल संबंधित विभाग के द्वारा इस भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं रखी गई है।
उम्मीदवारों का चयन इनकी डिग्री अथवा डिप्लोमा या आईटीआई में हासिल किए गए अंकों के आधार पर पूरा किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों को मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा इन सबको बिजली विभाग में अप्रेंटिस का अवसर मिलेगा।
बिजली विभाग भर्ती विवरण
बिजली विभाग भर्ती के तहत 245 खाली पद भरे जाएंगे और इन सब का विवरण हमने निम्नलिखित बताया है:-
| पद | कुल रिक्तियां |
|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियर | 85 |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस तकनीशियन | 55 |
| आईटीआई अप्रेंटिस | 105 |
बिजली विभाग भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for Bijli Vibhag Vacancy)
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग की इस भर्ती के लिए आपको आवेदन देने के लिए जो शैक्षणिक योग्यता को पूरा करना चाहिए इसकी जानकारी हमने निम्न बताई है:-
| पद | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| ग्रेजुएट अप्रेंटिस इंजीनियर | इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और सिविल डिग्री |
| डिप्लोमा अप्रेंटिस तकनीशियन | संबंधित विषय में डिप्लोमा |
| आईटीआई अप्रेंटिस | संबंधित क्षेत्र में आईटीआई |
बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती के तहत किसी भी उम्मीदवार को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। दरअसल छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड ने भर्ती के लिए कोई भी आवेदन फीस निर्धारित नहीं की है। इसलिए सभी आवेदक निशुल्क अपना फॉर्म भर सकते हैं।
बिजली विभाग भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Bijli Vibhag Vacancy)
बिजली विभाग की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों चरणों के द्वारा जमा करना होगा और इसके लिए आपको निम्नलिखित प्रक्रिया अपनानी चाहिए:-
- बिजली विभाग भर्ती के लिए सर्वप्रथम आपको एनएटीएस या एनएपीएस वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा।
- भारत सरकार के अप्रेंटिस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- यहां अब आपको बिजली विभाग भर्ती का आवेदन पत्र डाउनलोड कर लेना है।
- आपको अपना फॉर्म भरना है और जो भी दस्तावेज इस भर्ती के लिए जरूरी हैं इन सबको फॉर्म में लगाना है।
- अब आपको अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज और अन्य दस्तावेज और आवेदन पत्र संबंधित बिजली विभाग के पते पर भेजना है।
FAQs
बिजली विभाग भर्ती 2026 के द्वारा कितने खाली पद भरे जाने वाले हैं?
बिजली विभाग भर्ती के माध्यम से 245 खाली पद भरे जाएंगे।
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख कौन सी है?
आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख छत्तीसगढ़ बिजली विभाग ने 20 फरवरी रखी है।
मुझे छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती के लिए कितना शुल्क देना होगा?
आपको छत्तीसगढ़ बिजली विभाग भर्ती के लिए कोई भी शुल्क नहीं देना पड़ेगा क्योंकि सभी आवेदकों के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया निशुल्क है।


