Birth Certificate Online Apply 2026: घर बैठे बनाएं नया जन्म प्रमाण पत्र, ऑनलाइन आवेदन शुरू

भारत सरकार के द्वारा देश में रहने वाले सभी लोगों को यह आदेश जारी किया गया है कि सबके पास जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसलिए सरकार के आदेश अनुसार हर परिवार में जन्म लेने वाले शिशु का पंजीकरण 21 दिन के अंदर करवाना चाहिए।

परंतु कई बार लोग बच्चों के जन्म के पंजीकरण को अनदेखा कर देते हैं। लेकिन बाद में जब इसकी आवश्यकता होती है तो जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए परेशान होना पड़ता है। पर क्या आपको पता है कि अब आप जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं।

यदि आपको नहीं पता कि कैसे जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनवाया जा सकता है तो आज आपको हम इसी से जुड़ी हुई जानकारी देने वाले हैं। तो चलिए आपको जानकारी देते हैं कि किस तरह से आप ऑनलाइन आवेदन देकर अपना या अपने परिवार के किसी भी सदस्य का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई (Birth Certificate Online Apply)

हर व्यक्ति का जब जन्म होता है तो तब इसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाना बेहद आवश्यक होता है। दरअसल ऐसा इसलिए है क्योंकि जन्म प्रमाण पत्र में सारी अहम जानकारी लिखी गई होती है।

इसमें यह दर्ज होता है कि बच्चे के माता-पिता कौन हैं, बच्चे ने कौन से स्थान पर जन्म लिया है और इसका नाम क्या है। इसके साथ ही यह हर व्यक्ति की पहचान का सर्वाधिक सक्षम प्रमाण माना जाता है। इसलिए 21 दिन के भीतर जन्म प्रमाण पत्र को जरूर बनवाना चाहिए।

यहां आपको हम एक विशेष जानकारी दे दें कि अब जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए आपको घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं होती। दरअसल यह दस्तावेज अब ऑनलाइन बनवाया जा सकता है। इसलिए अब जन्म प्रमाण पत्र की पंजीकरण की प्रक्रिया बहुत आसान हो चुकी है।

Birth Certificate Online Apply

Birth Certificate Apply Online 2026 Overview

विभाग का नामनगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत, या ग्राम पंचायत
दस्तावेज का नामजन्म प्रमाण पत्र
लेख का नामजन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन अप्लाई
वर्ष2026
उपयोगितानागरिकता साबित करने, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंसआदि बनवाने में
आवेदन शुल्कअधिकतम 60 रूपए तक
उम्र किसी भी उम्र के लिए
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://dc.crsorgi.gov.in/

जन्म प्रमाण पत्र का महत्व

हर व्यक्ति के लिए जन्म प्रमाण पत्र का महत्व बहुत ज्यादा होता है जैसे कि:-

  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से आप अपना कोई भी सरकारी दस्तावेज बनवा सकते हैं।
  • अगर आपको अपने बच्चों का किसी विद्यालय में एडमिशन करवाना है तो तब जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग किया जाता है।
  • यदि आप बैंक में खाता शुरू करने का सोच रहे हैं तो आप जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
  • आपको अगर विदेश में जाना हो या फिर सरकारी नौकरी हासिल करनी हो तो तब भी आवेदन के समय आपके पास यह दस्तावेज होना चाहिए।
  • सरकार की तरफ से शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं से लाभ लेने के लिए आपको जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ सकती है।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज

आपको जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज आवेदन के समय जमा करने जरूरी हैं जैसे:-

  • माता और पिता का आधार कार्ड
  • शिशु के अस्पताल के जन्म के समय के दस्तावेज
  • बच्चे के जन्म की रसीद
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जिस व्यक्ति की उम्र 18 साल से ज्यादा है तो इसका आधार कार्ड
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर

जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन शुल्क

यदि आप जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन को जमा करना चाहते हैं तो तब आपको थोड़ा सा शुल्क देना होगा। लेकिन अगर आपने बच्चे के जन्म के 21 दिन के भीतर पंजीकरण करवा लिया है तो तब कोई भी शुल्क नहीं देना होता है।

सरकार द्वारा तय की गई 21 दिन की अवधि यदि निकल जाती है तो फिर आपको थोड़ी सी फीस जमा करनी पड़ती है। इस प्रकार से आपको पंजीकरण शुल्क के रूप में अधिकतम 60 रुपए तक का भुगतान करना पड़ सकता है।

लेकिन भारत क्योंकि बहुत बड़ा देश है इसलिए जन्म प्रमाण पत्र का शुल्क हर राज्य या फिर शहर में कम या अधिक हो सकता है। तो इसके बारे में आपको सही जानकारी आवेदन जमा करते समय हो जाएगी।

जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step for Birth Certificate Online Apply)

जन्म प्रमाण पत्र को ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए आपको जो तरीका दोहराना चाहिए इससे संबंधित जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-

  • जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन के लिए आपको सर्वप्रथम अपने राज्य की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • यहां पर अब आपको होम पेज पर साइन अप का बटन मिलेगा जिसे आपको दबाना है।
  • यहां अब आपको साइन अप की प्रक्रिया को पूरा करके फिर लॉगिन कर लेना है।
  • फिर आपके सामने जन्म प्रमाण पत्र का आवेदन फार्म आएगा जिसे आपको पूरा भरना है।
  • पंजीकरण फार्म भरने के बाद आपको आवेदन फीस का भुगतान कर देना है और कैप्चा कोड को लिखना है।
  • फिर आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र का फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • यहां पर अब आपको कुछ दिन इंतजार करना होगा और फिर आपका जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाएगा।

Official Website

FAQs

मुझे जन्म प्रमाण पत्र को बनवाने के लिए कितना शुल्क देना पड़ सकता है?

आपको अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अधिकतम 60 रूपए तक की फीस चुकानी पड़ सकती है।

सरकार ने जन्म पंजीकरण के लिए क्या निर्देश जारी किया है?

सरकार ने जन्म के पंजीकरण को लेकर यह निर्देश जारी किया है कि 21 दिन के भीतर रजिस्ट्रेशन करवा लेना चाहिए।

क्या मैं जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल करके आधार कार्ड बनवा सकता हूं?

जी हां आप अपना आधार कार्ड जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग करके आसानी के साथ बनवा सकते हैं।

Leave a Comment