CBI SO Vacancy 2026: सीबीआई एसओ भर्ती के लिए यहाँ से भरें आवेदन फॉर्म

सीबीआई एसओ भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह विज्ञापन सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया की तरफ से प्रकाशित किया गया है। दरअसल बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 रिक्त पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को नियुक्ति देगा।

जो भी युवा यह चाहते हैं कि वे किसी प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी करें तो इन सबके लिए यह एक अच्छा अवसर हो सकता है। इच्छुक और योग्यता रखने वाले उम्मीदवार अपना फार्म 20 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं।

अगर आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती से जुड़ी हुई जानकारी चाहिए तो आज का यह आर्टिकल इसमें आपकी सहायता करेगा। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे सीबीआई एसओ भर्ती विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आप कैसे अपना आवेदन दे सकते हैं।

सीबीआई एसओ भर्ती 2026 (CBI SO Vacancy)

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 350 खाली पदों को भरने के लिए विज्ञापन की घोषणा की गई है। इस भर्ती के माध्यम से मार्केटिंग ऑफिसर और एक्सचेंज ऑफिसर के पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। ‌

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 20 जनवरी से शुरू कर दिया है। इस तरह से सभी उम्मीदवार अपना आवेदन अंतिम तारीख यानी 03 फरवरी तक बैंक की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

CBI SO Vacancy

CBI SO Recruitment 2026 Overview

शाखा का नामसेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
भर्ती का नामसीबीआई एसओ भर्ती
पद का नामफॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर, मार्केटिंग ऑफिसर
कुल पद350
योग्यतान्यूनतम स्नातक
आवेदन प्रारम्भ 20 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि03 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियाऑनलाइन परीक्षा और साक्षात्कार
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.centralbank.bank.in/

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for CBI SO Vacancy)

यदि आपको सीबीआई एसओ भर्ती के अंतर्गत अपना आवेदन पत्र जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित शिक्षा योग्यता को पूरा करना होगा:-

  • फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर हेतु जरूरी है कि उम्मीदवार ने स्नातक की डिग्री किसी भी विषय में ली होनी चाहिए।
  • इसके अलावा उम्मीदवारों ने एमबीए फाइनेंस अथवा इंटरनेशनल बिजनेस या फिर इसके समकक्ष पीजी डिप्लोमा किया हुआ हो।
  • मार्केटिंग ऑफिसर के लिए जरूरी है कि उम्मीदवार ने मार्केटिंग में एमबीए किया हो या फिर मार्केटिंग में अभ्यर्थी को विशेषज्ञता हासिल हो और साथ में पीजीडीबीएम भी किया हुआ होना चाहिए।

सीबीआई एसओ भर्ती के तहत पद विवरण

इस भर्ती के लिए बैंक ने निम्नलिखित 350 पदों को भरने के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं:-

पद का नामरिक्तियाँ
फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर150
मार्केटिंग ऑफिसर200

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आयु सीमा

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन जमा करने हेतु उम्मीदवारों की आयु सीमा 1 जनवरी 2026 तक कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • आवेदन जमा करने वाले अभ्यर्थियों की उम्र न्यूनतम 25 साल होनी चाहिए। ‌
  • जबकि इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की आयु सीमा अधिकतम 35 साल तक रखी गई है।
  • वहीं अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

सीबीआई एसओ भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (CBI SO Vacancy Selection Process)

जितने भी अभ्यर्थी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशलिस्ट ऑफिसर की इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करेंगे इन सबको सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। तो इस परीक्षा में आप सभी अभ्यर्थियों से कंप्यूटर ज्ञान, बैंकिंग जागरूकता और व्यावसायिक जानकारी पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। ‌

इस बात की संभावना है कि यह परीक्षा इस साल मार्च के महीने में हो सकती है। ‌जब ऑनलाइन लिखित परीक्षा पूरी हो जाएगी तो इसके बाद फिर पास होने वाले अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। जो भी अभ्यर्थी इस चरण में भी पास हो जाएंगे इन सबको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में नियुक्ति दी जाएगी।

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को अपनी श्रेणी के अनुसार शुल्क का भुगतान करना होगा और इसके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

CategoryApplication Fee
General, OBC, EWS850 रुपए
SC, ST, PwD175 रुपए

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for CBI SO Vacancy)

सीबीआई एसओ भर्ती के लिए आप सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन निम्नलिखित चरणों को दोहराकर जमा कर सकते हैं:-

  • सर्वप्रथम आपको सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको होम पेज में करियर्स वाले सेक्शन में चले जाना है।
  • यहां आपको अब रिक्रूटमेंट ऑफ स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स वाला लिंक क्लिक करना है।
  • अब जो भर्ती का आवेदन पत्र खुलेगा आपको इसमें सारी जानकारी सही से दर्ज करनी है।
  • आवेदन फार्म को भरने के बाद फिर सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज, हस्ताक्षर और फोटो आदि को भी अपलोड करना है।
  • अब अपना सीबीआई एसओ भर्ती का फॉर्म एक बार चेक करना है और फिर सबमिट वाला बटन दबाना है।
  • आखिर में आपको अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकाल कर अपने पास रख लेना है।

Official Website

FAQs

सीबीआई एसओ भर्ती 2026 के द्वारा कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

सीबीआई एसओ भर्ती 2026 के द्वारा 350 खाली पदों को भरा जाएगा।

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आवेदन की प्रक्रिया कब से कब तक रखी है?

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 20 जनवरी से लेकर 03 फरवरी तक रखा है।

क्या सीबीआई एसओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा देनी होगी?

जी हां सभी उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से होगा।

Leave a Comment