मौजूदा समय में युवाओं को शिक्षा पूरी करने के बाद भी नौकरी नहीं मिल पाती है। इसके कारण युवा अत्यधिक परेशान रहते हैं क्योंकि बिना किसी काम-धंधे के कोई भी व्यक्ति अपना जीवन सही से व्यतीत नहीं कर सकता।
इन सारी समस्याओं के समाधान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार की तरफ से बेरोजगारी भत्ता योजना शुरू है। तो योजना के तहत जो युवा बेरोजगार हैं इन सबको मासिक रूप से 2500 रूपए प्रदान किए जाते हैं। तो इस भत्ते का इस्तेमाल करके युवा अपनी रोजमर्रा की अहम आवश्यकताओं को पूरा कर सकते हैं।
यदि आप भी शिक्षा के बाद बेरोजगार हैं तो हमारा आज का यह लेख आप पूरा पढ़ सकते हैं। आज आपको हम यह बताएंगे कि कैसे आप नौकरी प्राप्त करने तक छत्तीसगढ़ राज्य सरकार से वित्तीय सहायता ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं ताकि आप बिना किसी तनाव के अपना जीवन जी सकें।
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना 2026 (CG Berojgari Bhatta Yojana)
यदि आप नौकरी ना मिल पाने की वजह से निराश हैं और आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं तो आपको सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा लेना चाहिए। यह योजना छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने उन सब युवाओं के लिए आरंभ की है जिन्होंने अपनी शिक्षा को पूरा कर लिया है।
लेकिन पढ़ाई पूरी करने के पश्चात भी जब युवाओं को नौकरी नहीं मिल पाती है तो तब वे बहुत परेशान हो जाते हैं। तो इनको नौकरी ढूंढने जाने के लिए किराया और हर दिन की जरूरत को पूरा करने के लिए पैसों की आवश्यकता होती है।
तो इन सारी समस्याओं को हल करने के लिए छत्तीसगढ़ बेरोजगारी भत्ता योजना लाई गई है। इस योजना के जरिए से लाभार्थी युवाओं को हर महीने 2500 रूपए राज्य सरकार से प्राप्त होते हैं। यह राशि सभी पुरुष और महिला बेरोजगारों को मासिक रूप से मिलती है।

Berojgari Bhatta Yojana 2026 Overview
| विभाग का नाम | रोजगार विभाग, छत्तीसगढ़ |
| योजना का नाम | सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना |
| राज्य | छत्तीसगढ़ |
| लाभ | 2500 रूपए प्रतिमाह |
| उद्देश्य | आत्मनिर्भरता और वित्तीय सहायता |
| योग्यता | न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण |
| उम्र | 18 साल से लेकर 35 साल |
| हस्तांतरण | लाभार्थियों के खाते में |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://erojgar.cg.gov.in/ |
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना का उद्देश्य
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने यह उद्देश्य निर्धारित किया है कि बेरोजगार युवाओं को वित्तीय रूप से सहारा दिया जाए। इस तरह से राज्य सरकार का यह प्रयास है कि युवा जब नौकरी की खोज में जाएं तो इन्हें कोई वित्तीय तंगी ना होने पाए।
तो युवाओं को आर्थिक सहारा देकर छत्तीसगढ़ राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि वे अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकें। इस तरह से बेरोजगार युवा अपना यात्रा भत्ता और अन्य खर्च सरलता के साथ पूरा कर सकते हैं।
यही कारण है कि छत्तीसगढ़ राज्य सरकार युवाओं को तब तक आर्थिक मदद करती है जब तक वे अपना कोई रोजगार प्राप्त नहीं कर लेते। तो युवा को जब नौकरी मिल जाती है या फिर युवा अपना कोई कारोबार शुरू कर लेता है तो तब योजना का लाभ मिलना बंद हो जाता है।
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए पात्रता (Eligibility for CG Berojgari Bhatta Yojana)
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए जो पात्रता मानदंड जरूरी हैं इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-
- आवेदक युवा अनिवार्य है कि भारत का नागरिक हो और छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो।
- युवा की उम्र 18 साल से लेकर 35 साल तक के बीच में हो क्योंकि इतनी आयु वालों को ही भत्ता मिलता है।
- आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि युवा ने न्यूनतम 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर ली हो।
- ऐसे युवा जो आर्थिक रूप से कमजोर या फिर बीपीएल श्रेणी के तहत आते हैं इनको फायदा मिलता है।
- भत्ता हेतु आवश्यक है कि युवक के घर का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में ना हो और ना ही आयकर दाता हो।
- हर परिवार का एक सदस्य बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर सकता है।
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
यदि आप सीजी बेरोजगारी भत्ता के लिए अपना आवेदन देना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता होगी:-
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक विवरण
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for CG Berojgari Bhatta Yojana)
छत्तीसगढ़ के जितने भी युवा बेरोजगारी भत्ता योजना के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए पूरा तरीका कुछ इस तरह से दिया गया है:-
- सबसे पहले आपको पंजीकरण हेतु बेरोजगारी भत्ता योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- यहां होम पेज पर आपको नया रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प उपलब्ध मिलेगा आपको इसे क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपको फिर अपना मोबाइल नंबर लिखना है और ओटीपी सत्यापन कर लेना है।
- यहां पर अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड मिल जाएगा जिसके माध्यम से आपको लॉगिन करना होगा।
- सीजी बेरोजगारी भत्ता आवेदन पत्र अब आपके सामने खुलेगा जिसे आपको भरना है।
- यहां अब आपको सारा आवेदन पत्र भर लेने के बाद दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- अंत में आपको अपना सीजी बेरोजगारी भत्ता आवेदन पत्र सबमिट कर देना है।
FAQs
सीजी बेरोजगारी भत्ता कितने रुपए का मिलता है?
सीजी बेरोजगारी भत्ता 2500 रूपए का मिलता है।
मैं बेरोजगारी भत्ता फॉर्म कैसे भर सकता हूं?
बेरोजगारी भत्ता फॉर्म आप इस योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से भर सकते हैं।
क्या महिलाएं भी बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ ले सकती हैं?
जी हां जो महिलाएं शिक्षित हैं और बेरोजगार हैं वे भी सीजी बेरोजगारी भत्ता योजना का फायदा उठा सकती हैं।


