Farmer ID Registration 2026: फार्मर आईडी कार्ड के लिए यहाँ से करें नया रजिस्ट्रेशन

जो भी भारतीय किसान हैं इन सबको फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आवश्यक है। अगर आप सरकारी योजनाओं का फायदा लेना चाहते हैं तो आपको अपना पंजीकरण करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन ना करवाने की स्थिति में आपको आगे से कल्याणकारी योजनाओं के लाभ नहीं मिल पाएंगे।

जो लोग प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का फायदा ले रहे हैं इन सबके लिए भी फार्मर आईडी का पंजीकरण करवाना जरूरी हो गया है। यदि किसान इस कार्य को तुरंत नहीं करवाएंगे तो फिर आने वाले समय में इन्हें योजना की किस्त नहीं मिल पाएगी।

लेकिन बहुत से किसानों को इस बात की जानकारी नहीं होती कि फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का सही तरीका क्या है। अगर आपके साथ भी ऐसी ही कोई समस्या आ रही है तो आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आज इस लेख में हम आपको फार्मर आईडी पंजीकरण की प्रत्येक जानकारी देंगे जो आपके बहुत काम आने वाली है।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन 2026 (Farmer ID Registration)

भारत एक कृषि प्रधान देश है और ऐसे में किसानों को विशेष रूप से सहायता देने के लिए सरकार ने बहुत सारी योजनाएं शुरू की हुई हैं। तो सरकार ने अब स्पष्ट कर दिया है कि जो किसान सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होना चाहते हैं तो इन सबको फार्मर आईडी पंजीकरण करवाना होगा।

दरअसल जो फार्मर आईडी कार्ड होता है इसमें हर किसान की जानकारी शामिल होती है। इससे सरकार को यह पहचान करने में आसानी रहती है कि कौन से किसान सरकारी योजना का फायदा लेने के लिए पात्रता रखते हैं और कौन से नहीं।

इसके साथ ही सरकार फार्मर आईडी पंजीकरण से यह भी जानना चाहती है कि किसानों के कल्याण के लिए कौन सी नई योजनाओं को लागू किया जाए। इसलिए सभी किसानों को अब अपना फार्मर आईडी कार्ड जरूर बनवाना होगा।

Farmer ID Registration

Farmer ID Card Registration 2026 Overview

विभाग का नामकृषि विभाग
लेख का नामFarmer ID Registration
योजना की शुरुआतवर्ष 2024 के अंत में
न्यूनतम आयु सीमा18 वर्ष
आवश्यक विवरणआधार नंबर, मोबाइल नंबर, जमीन और बैंक खाता विवरण
पात्रताजिन किसानों के पास खुद की भूमि है
लाभफसल बिमा सम्मान निधि आदि सरकारी योजनाओं का फायदा
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agristack.gov.in/

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के फायदे (Farmer ID Registration Benefits)

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के द्वारा किसानों को जो लाभ प्राप्त होते हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-

  • फार्मर आईडी पंजीकरण से किसानों को सरकारी और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के मिलता है।
  • जो किसान पीएम किसान के लाभार्थी है इन सबको भी हर किस्त सरलता पूर्वक मिलता रहेगी।
  • किसानों के कल्याण के लिए अगर सरकार कोई सरकारी योजना शुरू करना चाहती है तो किसानों का डाटा प्राप्त करके आसानी से शुरुआत की जा सकती है।
  • सरकार को यह पता चलता है कि वास्तविक रूप से सही किसानों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए पात्रता (Eligibility for Farmer ID Registration)

आप सभी किसानों को फार्मर आईडी के रजिस्ट्रेशन के लिए कुछ आवश्यक पात्रता को पूरा करना होगा जैसे:-

  • आवेदनकर्ता किसान भारतीय नागरिक हो और इसका कार्य खेती से जुड़ा हुआ हो।
  • जो किसान कृषि श्रमिक हैं वे सब भी अपना फार्मर आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
  • जिन लोगों की मुख्य कमाई का साधन कृषि है वे सब भी पंजीकरण करने के लिए योग्यता रखते हैं।
  • ऐसे किसान जिनके पास खेती करने के लिए अपनी खुद की भूमि है वे भी अपना किसान आईडी कार्ड बनवा सकते हैं।
  • जो किसान बंटाई वाली भूमि पर खेती करते हैं या गरीब हैं इन सबको भी फार्मर आईडी पंजीकरण करवाना चाहिए।

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

फार्मर आईडी कार्ड को बनवाने के लिए किसानों के पास जो दस्तावेज़ होने आवश्यक हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-

  • आधार कार्ड
  • जमीन के दस्तावेज
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

फार्मर आईडी के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें? (Step for Farmer ID Registration)

आप सभी किसानों को फार्मर आईडी पंजीकरण के लिए बेहद आसान सी निम्नलिखित बताई गई प्रक्रिया को दोहराना होगा:-

  • किसान आईडी रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले आपको अपने कृषि विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पृष्ठ पर अब आपको न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढ कर इसे क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने अन्य पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना चालू मोबाइल नंबर, अपना बैंक खाता विवरण और आधार संख्या को लिखना है।
  • इसके पश्चात आपको अपनी भूमि के सभी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अब सबमिट वाला बटन दबाकर आपको आवेदन प्रक्रिया को संपन्न कर लेना है।
  • ऐसे आप घर बैठे फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन को पूरा कर सकते हैं।

Official Website

FAQs

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन का क्या फायदा है?

फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के मिलता रहेगा।

क्या फार्मर आईडी पंजीकरण के लिए आधार कार्ड जरूरी है?

जी हां अगर आपको फार्मर आईडी रजिस्ट्रेशन करना है तो ऐसे में आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।

मेरी कमाई का साधन कृषि है तो क्या मैं पंजीकरण कर सकता हूं?

जी हां अगर आपकी कमाई का साधन कृषि है तो ऐसी स्थिति में आप फार्मर आईडी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।

1 thought on “Farmer ID Registration 2026: फार्मर आईडी कार्ड के लिए यहाँ से करें नया रजिस्ट्रेशन”

Leave a Comment