Free Tarbandi Scheme 2026: 70% छूट के साथ फ्री तारबंदी योजना के लिए ऐसे करें आवेदन

जो किसान खेतों में काम करते हैं इन सबके लिए अपनी खेती को बचाना काफी ज्यादा जरूरी होता है। दरअसल खेतों के आसपास बहुत सारे आवारा पशु घूमते रहते हैं जो यदि खेत में प्रवेश कर जाते हैं तो इससे फसल खराब हो जाती है।

इस वजह से बहुत से किसान अपने खेतों में तारबंदी करवा कर अपनी खेती को सुरक्षित रखते हैं। परंतु जिन किसानों के पास पैसे नहीं होते तो इन सबके लिए अपनी फसल को बचाना बहुत ज्यादा मुश्किल हो जाता है।

परंतु अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप सभी आर्थिक रूप से निर्बल किसानों के लिए फ्री तारबंदी योजना सरकार ने शुरू की है। तो चलिए आज हम आपको यह जानकारी देंगे कि कैसे आप मुफ्त में तारबंदी करवाकर लाभ ले सकते हैं और अपनी खेती को बचा सकते हैं। लेकिन सारी जानकारी जानने के लिए आपको हमारा यह लेख पूरा पढ़ना होगा।

फ्री तारबंदी योजना 2026 (Free Tarbandi Scheme)

राजस्थान की राज्य सरकार के द्वारा किसानों की खेती को बचाने के लिए बड़ी महत्वपूर्ण योजना शुरू की गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस योजना के तहत किसानों को सरकार खेतों के चारों तरफ तारबंदी करवाने के लिए सहायता करती है।

दरअसल किसान अपने खेतों में जब कांटेदार तार को लगवा लेते हैं तो इसके बाद जो आवारा पशु होते हैं वे खेत में नहीं घुस सकते। तो किसानों को राजस्थान सरकार से 60 फीसदी से 70 फीसदी तक की सब्सिडी का फायदा मिलता है।

तो फ्री तारबंदी योजना का सबसे मुख्य फायदा यह है कि किसानों को तारबंदी करवाने के लिए आर्थिक रूप से परेशान नहीं होना होता। योजना के तहत सरकार से वित्तीय सहारा प्राप्त करके किसान सरलता पूर्वक तारबंदी करवा सकते हैं।

Free Tarbandi Scheme

Free Tarbandi Yojana 2026 Overview

विभाग का नामकृषि विभाग
योजना का नामफ्री तारबंदी योजना
योजना की शुरुआतजुलाई, 2017
राज्यराजस्थान
सब्सिडी60% से 70% तक
वर्ष2026
उद्देश्यजंगली एवं अन्य जानवरों से खेतों की सुरक्षा करना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rajkisan.rajasthan.gov.in/

फ्री तारबंदी योजना के अंतर्गत सब्सिडी

फ्री तारबंदी योजना के जरिए से राजस्थान सरकार अपने क्षेत्र के किसानों को सब्सिडी का फायदा कुछ इस प्रकार से प्रदान करती है:-

  • राजस्थान में रहने वाले गरीब किसानों को 48 हजार रूपए यानी 60 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाती है।
  • राजस्थान के अन्य श्रेणी के किसानों को 40 हजार रूपए यानी 50 फीसदी सब्सिडी सरकार से मिलती है।
  • सामूहिक रूप से तारबंदी योजना से फायदा लेने वाले किसानों को 56 हजार रुपए यानी 70 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलती है।

फ्री तारबंदी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Free Tarbandi Scheme)

फ्री तारबंदी योजना की जो पात्रता शर्ते हैं इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

विवरणपात्रता
स्थानराजस्थान के मूल निवासी
भूमि कम से कम 1.5 हेक्टेयर तक
अधिकतम तारबंदी सीमा 400 मीटर तक
लाभार्थीवित्तीय तौर पर कमजोर किसान

फ्री तारबंदी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

अगर आप फ्री तारबंदी योजना के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करने के इच्छुक हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित दस्तावेज जमा करने पड़ेंगें:-

  • किसान प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र‌
  • जमीन के सारे दस्तावेज
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

फ्री तारबंदी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Free Tarbandi Scheme)

राजस्थान राज्य सरकार की मुफ्त तारबंदी योजना का लाभ लेने के लिए आपको अपना फार्म कुछ इस तरह से जमा करना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको राजस्थान सरकार की मुफ्त तारबंदी योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर लेना है।
  • अब आपको लॉगिन के बाद फ्री तारबंदी योजना 2026 वाले अनुभाग में जाना है।
  • फिर आपके सामने तारबंदी योजना का फार्म आएगा आपको इसे पूरा भरना है।
  • आवेदन पत्र को भर लेने के बाद आपको सभी दस्तावेजों को स्कैन करना है और फिर अपलोड करना है।
  • इस तरह से अब आपको फ्री तारबंदी योजना के फॉर्म को जमा करना है।
  • यदि आपका आवेदन राज्य सरकार के द्वारा स्वीकार किया जाएगा तो आपको तारबंदी योजना के तहत लाभ मिलेगा।

Official Website

FAQs

राजस्थान राज्य सरकार ने फ्री तारबंदी योजना को क्यों शुरू किया है?

राजस्थान राज्य सरकार ने फ्री तारबंदी योजना को इसलिए शुरू किया है ताकि गरीब किसानों को आवारा पशुओं से खेती को बचाने के लिए मदद की जाए।

सामूहिक किसानों को योजना के तहत कितनी सब्सिडी का लाभ मिलता है?

इन सबको राजस्थान राज्य सरकार 56 हजार रुपए यानी 70 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ देती है।

तारबंदी से कैसे फसल को बचाया जा सकता है?

कांटेदार तारबंदी के कारण आवारा पशु खेत में नहीं घुस सकते जिसकी वजह से फसल को इनसे कोई नुकसान नहीं होता।

Leave a Comment