Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026: 12वी पास ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 के लिए बिहार में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। तो ग्राम पंचायत सचिव के 3532 बंपर पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। ‌

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 जनवरी तक निर्धारित किया गया है। हालांकि पहले इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 13 जनवरी रखी गई थी। परंतु अब आप सभी 31 जनवरी तक अपना फॉर्म भर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे ग्राम पंचायत सचिव भर्ती का पूरा विवरण। इस तरह से आवेदन जमा करने की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया आदि की जानकारी हम आपको बताएंगे।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 (Gram Panchayat Sachiv Vacancy)

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 3532 रिक्त पदों पर पंचायत सचिव हेतु भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए वे सब युवा अपना आवेदन जमा कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा पास कर ली है।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया पहले 13 जनवरी रखी गई थी लेकिन अब इसको बढ़कर 31 जनवरी तक कर दिया गया है। सभी योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन केवल ऑनलाइन तरीके से ही अंतिम तारीख तक फार्म जमा कर सकते हैं।

Gram Panchayat Sachiv Vacancy

Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026 Overview

विभाग का नामबिहार कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती का नामग्राम पंचायत सचिव भर्ती
पद का नामपंचायत सचिव
कुल पद3532
शैक्षणिक योग्यता12वीं कक्षा पास
नौकरी का स्थान बिहार
आयु सीमा18 साल से 37 साल
आवेदन की अंतिम तिथि31 जनवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bssc.bihar.gov.in/

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for Gram Panchayat Sachiv Vacancy)

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आपको जो शैक्षणिक योग्यता के मानदंड पूरे करने पड़ेंगे इनका विवरण हमने निम्नलिखित दिया है:-

  • अभ्यर्थी ने 12वीं कक्षा या फिर इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
  • उम्मीदवार को अंग्रेजी और हिंदी की टाइपिंग कंप्यूटर पर करना आना चाहिए।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के तहत पद विवरण

CategoryVacancies
Unreserved1,746
SC322
ST20
EBC617
Backward Class (BC)370
Backward Class Women111
EWS346
Total3,532

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आयु सीमा

बिहार ग्राम पंचायत सचिव वैकेंसी के लिए जो आयु सीमा निर्धारित की गई है इसका विवरण हमने निम्नलिखित दिया है:-

  • आवेदक की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 37 साल से कम होनी आवश्यक है।
  • आप सभी आवेदकों की आयु की गिनती को 1 अगस्त साल 2025 को आधार मानकर पूरा किया जाएगा।
  • बिहार राज्य के ईबीसी वर्ग, बीसी वर्ग और महिलाओं को 3 साल की छूट अधिकतम आयु में दी गई है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 साल की छूट ऊपरी आयु में मिली है।
  • दिव्यांग अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट दी गई है।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Gram Panchayat Sachiv Vacancy Selection Process)

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवारों को सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होना होगा। इसके बाद फिर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

मुख्य परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों का फिर कौशल प्रशिक्षण लिया जाएगा। सारे चरणों को पास करने वाले व्यक्तियों को बिहार पंचायत सचिव के पद पर नौकरी दी जाएगी।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

बिहार ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क कुछ इस प्रकार से रखा गया है:-

  • ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को 100 रुपए का शुल्क जमा करना होगा।
  • आप अपने आवेदन शुल्क का भुगतान, डेबिट कार्ड, यूपीआई, क्रेडिट कार्ड अथवा इंटरनेट बैंकिंग से ऑनलाइन कर सकते हैं।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Gram Panchayat Sachiv Vacancy)

यदि आप ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया कुछ इस तरह से है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको बिहार ग्राम पंचायत सचिव भर्ती की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको यहां पर होम पेज पर भर्ती से संबंधित विकल्प ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
  • यहां पर अब जो पृष्ठ आपके सामने आएगा आपको इसमें अपनी व्यक्तिगत और अपनी शैक्षिक एवं अन्य सभी पूछी गई जानकारी को लिखना है।
  • आगे आपको सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज अपलोड करके अपना फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करना है।
  • अब आपको अपने शुल्क का भुगतान जमा करना है और पंचायत सचिव भर्ती का फार्म सबमिट कर देना है।
  • आखिर में आपको ध्यान से अपने आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर भविष्य में इस्तेमाल के लिए रख लेना है।

Official Website

FAQs

मुझे बिहार ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 के लिए कितना शुल्क देना होगा?

आपको बिहार ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपए का जमा करना होगा।

बिहार में पंचायत सचिव के कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

बिहार में पंचायत सचिव के 3532 खाली पदों को भरा जाएगा।

ग्राम पंचायत सचिव भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

इस भर्ती के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग द्वारा द्वितीय इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

1 thought on “Gram Panchayat Sachiv Vacancy 2026: 12वी पास ग्राम पंचायत सचिव भर्ती के लिए ऐसे भरें ऑनलाइन फॉर्म”

Leave a Comment