India Post GDS Recruitment 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस 10वी पास भर्ती के लिए फॉर्म भरना शुरू

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत बंपर पदों हेतु भर्ती की घोषणा की गई है। तो ग्रामीण डाक सेवक के 28740 खाली पदों को भरा जाएगा। जो युवा इस भर्ती का इंतजार कर रहे थे वे सब अपना आवेदन जल्दी जमा कर सकेंगे।

आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा और सभी उम्मीदवार अपना फार्म 14 फरवरी तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। जो भी व्यक्ति ग्रामीण डाक सेवक के पद पर काम करने में रुचि रखते हैं इनको अंतिम तारीख तक अपना फार्म जमा करना होगा।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती का सारा विवरण देने जा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस भर्ती का सारा विवरण जैसे शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि को इंडिया पोस्ट की तरफ से क्या रखा गया है।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 (India Post GDS Recruitment)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। तो इस प्रकार से भारतीय डाकघर की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक के 28740 पदों को भरने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

आप सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू की जाएगी। फिर आप अपना आवेदन पत्र 14 फरवरी तक जमा कर पाएंगे। इसके लिए आपको संबंधित विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा।

तो इसके बाद फिर आपको 16 फरवरी तक का समय शुल्क को जमा करने के लिए मिलेगा। अगर आपके आवेदन में आपने किसी प्रकार की कोई गलती कर दी है तो इसमें आप 18 फरवरी से लेकर 19 फरवरी तक सुधार कर सकेंगे।

India Post GDS Recruitment

India Post GDS Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
भर्ती का नामइंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती
पद का नामग्रामीण डाक सेवक
कुल पद28740
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आवेदन प्रारम्भ 31 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Education Qualification for India Post GDS Recruitment)

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए जो शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है इसकी जानकारी निम्नलिखित कुछ इस तरह से है:-

  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से कक्षा दसवीं पास कर ली हो।
  • अभ्यर्थी ने अनिवार्य रूप से कक्षा दसवीं में गणित और अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ें होने चाहिएं।
  • केवल वही अभ्यर्थी आवेदन जमा कर सकते हैं जो भारत के नागरिक हैं।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के तहत पद विवरण

भारतीय डाकघर की तरफ से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए देशभर के अनेकों राज्यों में 28740 पदों को भरा जाएगा और इन सबका विवरण राज्य अनुसार कुछ इस तरह से है:-

State/CirclesVacancies
Andhra Pradesh1060
Assam639
Bihar1347
Chhattisgarh1155
Delhi42
Gujarat1830
Haryana270
Himachal Pradesh520
Jammu / Kashmir267
Jharkhand908
Karnataka1023
Kerala1691
Madhya Pradesh2120
Maharashtra3553
North Eastern1014
Odisha1191
Punjab262
Rajasthan634
Tamil Nadu2009
Telangana609
Uttar Pradesh3169
Uttarakhand445
West Bengal2982
Total 28740

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी के लिए आयु सीमा मानदंड कुछ इस प्रकार से रखे गए हैं:-

  • उम्मीदवार की उम्र आवश्यक है कि 18 साल से कम हो।
  • जबकि इस भर्ती के लिए डाकघर ने अधिकतम आयु 40 साल से कम रखी है।
  • लेकिन आरक्षित श्रेणी को नियमों के अनुसार छूट मिलेगी।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (India Post GDS Vacancy Selection Process)

भारतीय डाकघर की ग्रामीण डाक सेवक भर्ती के लिए जो चयन प्रक्रिया रखी गई है इसमें लिखित परीक्षा को नहीं रखा गया है। इस तरह से इसमें कोई भी इंटरव्यू नहीं रखा गया है।

सभी उम्मीदवारों का चयन दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा और इन्हें मेरिट लिस्ट में शामिल किया जाएगा। फिर जिनका नाम मेरिट सूची में दर्ज होगा इन सबको दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for India Post GDS Recruitment)

जब इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो आप सभी अपना फार्म कुछ इस प्रकार से भर सकते हैं:-

  • सबसे पहले आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस 2026 वैकेंसी वाला एक विकल्प मिलेगा आपको इसको दबाना है।
  • आपके सामने अब आवेदन फॉर्म आ जाएगा इसमें आपको पूछी गई सारी जानकारी को लिख देना है।
  • आवेदन फार्म पूरा भर लेने के बाद फिर आपको मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर देने हैं।
  • इसके बाद आपको इंडिया पोस्ट जीडीएस के आवेदन पत्र को जमा कर देना है।
  • अंत में आपको अपने आवेदन फार्म का प्रिंट निकाल लेना है।

Official Website

FAQs

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के तहत कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के तहत 28740 पदों को भरा जाएगा।

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कब शुरू होगी?

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 31 जनवरी से शुरू होगी। इसके बाद फिर उम्मीदवार 14 फरवरी तक अपना फॉर्म भर पाएंगे।

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी के लिए आयु सीमा कितनी रखी गई है?

इंडिया पोस्ट जीडीएस वैकेंसी के लिए आयु सीमा 18 साल से 40 साल तक होनी चाहिए।

Leave a Comment