इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2026 के लिए विज्ञापन जारी हो गया है और ऐसे में ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू है। इसलिए अगर आप भारतीय वायु सेना में जाना चाहते हैं तो आपको अपना आवेदन अब जमा कर देना चाहिए।
दरअसल ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जनवरी से शुरू है। इस प्रकार से अब आवेदन की अंतिम तारीख नजदीक आ रही है क्योंकि आप सभी 1 फरवरी तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आप सभी अविवाहित और विवाहित पुरुष अपना फार्म जमा करके इंडियन एयरफोर्स में काम करने का अवसर हासिल कर सकते हैं।
यदि आपको इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2026 से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी चाहिए तो इसमें हमारा आज का यह लेख आपके लिए कारगर हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे भारतीय वायु सेना में आवेदन देने की शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और पंजीकरण करने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है।
इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2026 (Indian Airforce Vacancy)
भारतीय वायु सेना में पुरुषों के लिए काफी अच्छा मौका आया है। दरअसल इंडियन एयर फोर्स एयरमैन रिक्रूटमेंट की आवेदन प्रक्रिया चालू है। इस तरह से इस भर्ती के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार ही अपना फॉर्म भर सकते हैं चाहे फिर वे विवाहित हों या अविवाहित हों।
तो इस भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 12 जनवरी से लेकर 1 फरवरी तक चलने वाली है। अगर आपने अभी तक अपना पंजीकरण पूरा नहीं किया है तो आपको 1 फरवरी तक या इससे पहले इस कार्य को करना होगा। आप सभी इच्छुक व्यक्ति अपना फॉर्म इंडियन एयरफोर्स की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

Indian Airforce Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारतीय वायु सेना |
| भर्ती का नाम | इंडियन एयरफोर्स भर्ती |
| भर्ती का प्रकार | अग्निवीर |
| पद का नाम | एयर फोर्स एयरमैन, डिप्लोमा/ बीएससी फार्मेसी |
| शैक्षणिक योग्यता | न्यूनतम 12वी पास |
| नौकरी का स्थान | सम्पूर्ण भारत |
| सैलरी | ₹30000 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://indianairforce.nic.in/ |
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए आयु सीमा
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए जो आयु सीमा मानदंड निर्धारित किए गए हैं इन सबका विवरण कुछ इस तरह से है:-
- मेडिकल अस्सिटेंट ट्रेड 10+2 हेतु उम्मीदवार की जन्म तारीख 1 जनवरी 2006 से लेकर 1 जनवरी 2010 तक होनी आवश्यक है।
- जबकि डिप्लोमा/ बीएससी फार्मेसी हेतु मेडिकल अस्सिटेंट ट्रेड के लिए अविवाहित पुरुष का जन्म 1 जनवरी 2003 से लेकर 1 जनवरी 2008 तक होना चाहिए। इस तरह से विवाहित पुरुष का जन्म 1 जनवरी 2003 से लेकर 1 जनवरी 2006 तक होना आवश्यक है।
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| Events | Dates |
|---|---|
| Notification Date | जनवरी 2026 |
| Online Application Start | 12 जनवरी 2026 |
| Last Date for Fee Payment & Application | 01 फरवरी 2026 |
| Exam Date | 30-31 मार्च 2026 |
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for Indian Airforce Vacancy)
इंडियन एयर फोर्स भर्ती के तहत उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार कुछ इस प्रकार से है:-
एयरफोर्स एयरमैन हेतु शिक्षा योग्यता:-
- आवेदनकर्ता ने कक्षा 12वीं या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की होनी चाहिए।
- उम्मीदवार ने 12वीं में विज्ञान विषय में 50 फीसदी अंक लिए हों।
- अभ्यर्थी ने अंग्रेजी विषय में भी जरूरी है कि 50% अंक हासिल किए हों।
- ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने 2 वर्षीय वोकेशनल पाठ्यक्रम भौतिकी, अंग्रेजी, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में किया है वे सब भी पंजीकरण कर सकते हैं।
डिप्लोमा/ बीएससी फार्मेसी के लिए शिक्षा योग्यता:-
- आवेदक ने अनिवार्य है कि 12वीं में 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए।
- कक्षा 12वीं में उम्मीदवार ने केमिस्ट्री, बायोलॉजी, भौतिकी, अंग्रेजी जैसे विषय पढ़ें होने चाहिएं।
- साथ में अभ्यर्थी ने 50% तक अंक डिप्लोमा/ बीएससी फार्मेसी में लिए हों।
- आवेदक का स्टेट फार्मेसी काउंसिल में पंजीकरण भी होना आवश्यक है।
इंडियन एयरफोर्स भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Indian Airforce Vacancy Selection Process)
आवेदन जमा करने वाले सभी अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम 30 मार्च और 31 मार्च को लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी फिर शारीरिक परीक्षा में उपस्थित होंगे।
इस प्रकार से अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षा में दौड़ में भाग लेना होगा। उम्मीदवारों को इसके अलावा पुशअप, स्कैट्स, सिटअप इत्यादि भी लगाने होंगे। इसके बाद फिर अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापित किए जाएंगे और फिर मेडिकल परीक्षण का चरण चलेगा।
इंडियन एयरफोर्स भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Indian Airforce Vacancy)
यदि आप इंडियन एयरफोर्स की इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका दोहराना होगा:-
- सबसे प्रारंभ में आपको इंडियन एयरफोर्स की वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर आपको पंजीकरण करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और अपने मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा।
- अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड एसएमएस और ईमेल के जरिए से भेजा जाएगा।
- फिर आपको लॉगिन कर लेना है और संबंधित भर्ती वाले विकल्प को क्लिक करके अपनी जानकारी को लिखना है।
- आवेदन भर लेने के बाद फिर आपको अपना पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, लाइव फोटो, बाय अंगूठे का निशान इत्यादि अपलोड करना है।
- जब आपका आवेदन पत्र पूरा भर जाए तो फिर आपको सबमिट वाले बटन को क्लिक करके इसे जमा कर देना है।
- अंत में आपको इंडियन एयरफोर्स भर्ती के आवेदन का प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रखना है।
FAQs
इंडियन एयरफोर्स भर्ती 2026 की आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख क्या है?
इंडियन एयर फोर्स भर्ती के लिए आवेदन देने की अंतिम तारीख 1 फरवरी है।
भारतीय वायु सेना ने इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया क्या रखी है?
इस भर्ती के लिए वायुसेना ने लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन, मेडिकल परीक्षण इत्यादि चयन प्रक्रिया रखी है।
मैं अपना इंडियन एयर फोर्स भर्ती का फॉर्म कहां पर जमा कर सकता हूं?
आप अपना इंडियन एयरफोर्स भर्ती का फॉर्म संबंधित वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।


