Krishi Yantra Subsidy Yojana 2026: कृषि यंत्र खरीदने पर सरकार दे रही 60% छूट

क्या आप एक छोटे और आर्थिक रूप से कमजोर किसान हैं अगर हां तो आपको सरकार से कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ लेना चाहिए। यह योजना आपके लिए इसलिए फायदेमंद हो सकती है क्योंकि इसके जरिए से आपको कृषि यंत्र को खरीदने के लिए सब्सिडी मिलती है।

तो किसानों को कृषि यंत्र खरीदने के बाद फिर आधुनिक यंत्रों का उपयोग करके खेती में काम करने की सुविधा मिलती है। ‌इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि किसानों की आमदनी में वृद्धि होती है और मेहनत कम लगती है। ‌

यदि आपको नहीं पता कि कैसे आप कृषि यंत्र सब्सिडी योजना से लाभान्वित हो सकते हैं तो इसमें आज हम आपकी सहायता करेंगे। आज आपको हम इस लेख में यह बताएंगे कि कृषि यंत्र सब्सिडी योजना क्या है, इसके फायदे, दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया आपको कौन सी अपनानी होगी।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना 2026 (Krishi Yantra Subsidy Yojana)

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना विशेष तौर से सरकार ने उन सब किसानों के लिए शुरू की है जो वित्तीय रूप से कमजोर हैं। इस योजना के माध्यम से सरकार किसानों को आधुनिक तरह के कृषि यंत्र खरीदने के लिए प्रोत्साहित करती है।

जिन किसानों को योजना का लाभार्थी बनाया जाता है इन सबको कृषि यंत्र खरीदने पर 60% तक की सब्सिडी का लाभ दिया जाता है। तो इस प्रकार से सरकार यह चाहती है कि किसानों को खेती-बाड़ी के आधुनिक यंत्रों से परिचित कराया जाए।

लेकिन इस योजना के माध्यम से केवल वही किसान फायदा उठा सकते हैं जो गरीब हैं या फिर छोटे किसान हैं। यदि आप इस योजना का लाभ लेते हैं तो ऐसे में आपको आधुनिक कृषि के लिए सरकार से सहारा दिया जाता है। आप अपने खेत में फिर लंबे समय तक मेहनत नहीं करेंगे क्योंकि आपका काम आसानी के साथ कृषि यंत्रों से हो जाएगा।

Krishi Yantra Subsidy Yojana

Krishi Yantra Subsidy 2026 Overview

विभाग का नामकृषि अभियांत्रिकी संचालनालय
योजना का नामकृषि यंत्र सब्सिडी योजना
संचालक केंद्र सरकार
वर्ष2026
कृषि यंत्र ट्रैक्टर, रोटावेटर, सीड ड्रिल, कल्टीवेटर, पावर टिलर, थ्रेशर आदि
अतिरिक्त लाभजो एससी, एसटी जाति से संबंध रखते है
सब्सिडी 60% तक
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://agriwelfare.gov.in/

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा (Krishi Yantra Subsidy Yojana Benefits)

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के माध्यम से किसानों को बहुत सारे लाभ मिलते हैं जिनमें से हम मुख्य फायदों के बारे में निम्नलिखित जानकारी दे रहे हैं:-

  • केंद्र सरकार किसानों को कृषि यंत्र को खरीदने पर सब्सिडी की राशि प्रदान करती है।
  • इस योजना के अंतर्गत किसानों को 60% तक की सब्सिडी का लाभ सरकार से मिल सकता है।
  • जो किसान एससी, एसटी जाति से संबंध रखते हैं या जो महिलाएं किसान हैं इन सबको ज्यादा सब्सिडी का फायदा मिलता है।
  • सभी भारतीय किसान इस योजना के तहत कृषि यंत्र के लिए सरकार से मदद ले सकते हैं।
  • कृषि यंत्र का इस्तेमाल करके किसान अपनी खेती में कम समय में ज्यादा फसल उगा सकते हैं।

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Krishi Yantra Subsidy Yojana)

यदि आप कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको इसके लिए कुछ पात्रता को पूरा करने की जरूरत है:-

विवरणपात्रता
नागरिकताभारत का स्थाई निवासी
निवासग्रामीण नागरिक
योजना का लाभपिछले 3 वर्षों में किसी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ ना लिया हो
भूमि किसानों के पास खेती करने की अपनी खुद की भूमि हो
श्रेणीजो बहुत गरीब हैं और कृषि यंत्र खरीदने में सक्षम नहीं हैं

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आपको अपना आवेदन देते समय निम्नलिखित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि के दस्तावेज
  • बैंक पासबुक विवरण
  • कृषि यंत्र खरीदारी की रसीद
  • पासपोर्ट आधार फोटो
  • मोबाइल नंबर

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Krishi Yantra Subsidy Yojana)

आप सभी किसान कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के लिए अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से जमा कर सकते हैं:-

  • सबसे शुरुआत में आपको कृषि यंत्र सब्सिडी योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
  • यहां होम पृष्ठ पर आपको कृषि यंत्र सब्सिडी के पंजीकरण वाला लिंक ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
  • क्लिक करते ही आपके सामने एक आवेदन फार्म आएगा जिसमें आपको सभी जानकारी को भरना होगा।
  • जब आपका कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फॉर्म पूरा भर जाए तो फिर आपको दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • अंत में आपको अपना फार्म चेक करना है और सबमिट वाले बटन को क्लिक करना है।
  • यदि आपके कृषि यंत्र सब्सिडी योजना के आवेदन पत्र को स्वीकृति मिलती है तो आपको फिर लाभ जरूर मिलेगा।

Official Website

FAQs

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा किन किसानों को प्राथमिकता के आधार पर मिलता है?

कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा महिलाओं को, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और गरीब किसानों को प्राथमिकता आधार पर मिलता है।

क्या मैं ट्रैक्टर खरीदने के लिए कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का लाभ ले सकता हूं?

जी हां आप ट्रैक्टर खरीदने के लिए भी कृषि यंत्र सब्सिडी योजना का फायदा उठा सकते हैं।

महिला किसानों को विशेष कर क्यों लाभ दिया जाता है?

महिला किसानों को विशेष कर इस योजना का लाभ इसलिए दिया जाता है ताकि वे वित्तीय तौर पर मजबूत बन पाएं।

Leave a Comment