KVS Vacancy 2026: केंद्रीय विद्यालय भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

केवीएस भर्ती 2026 के लिए नया नोटिफिकेशन घोषित किया गया है। सूचना के अनुसार 900 से भी ज्यादा खाली पदों को भरा जाएगा। इस तरह से अगर आपको टीजीटी या फिर पीआरटी के पद पर नौकरी प्राप्त करनी है तो आपके लिए यह एक अच्छा अवसर है।

केंद्रीय विद्यालय संगठन की तरफ से साल 2026 और 2027 के लिए बड़ी भर्ती को आयोजित करवाया जाएगा। तो जल्दी ही आप सभी अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने का मौका मिलने वाला है। इसलिए आपको केवीएस भर्ती की सारी जानकारी जान लेनी चाहिए।

आज के इस लेख में हम आपको केवीएस भर्ती का सारा विवरण देंगे ताकि आप बाद में अपना आवेदन सफलता के साथ भर सकें। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन जमा करने की प्रक्रिया इत्यादि केवीएस ने क्या रखी है।

केंद्रीय विद्यालय भर्ती 2026 (KVS Vacancy)

जो लोग केंद्रीय विद्यालय में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो इन सबके लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। दरअसल केंद्रीय विद्यालयों में ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर और प्राइमरी टीचर के 987 पदों को भरा जाएगा।

लेकिन केवीएस में यह भर्ती विशेष आवश्यकताओं वाले छात्रों के लिए की जाएगी। तो इस भर्ती के तहत 493 स्पेशल एजुकेटर टीजीटी के पदों को भरा जाएगा। वहीं स्पेशल एजुकेटर पीआरटी के लिए कुल खाली पद 494 निर्धारित किए गए हैं।

तो इस भर्ती के लिए अभी केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शॉर्ट नोटिस की घोषणा की है। इसमें राज्य के अनुसार संबंधित पदों का विवरण प्रदान किया गया है। कुछ दिनों के भीतर केवीएस भर्ती का डिटेल्ड नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा।

KVS Vacancy

KVS Recruitment 2026 Overview

संगठन का नामकेंद्रीय विद्यालय संगठन
भर्ती का नामकेवीएस भर्ती 2026
पद का नामTGT & PRT Post
कुल पद987
शैक्षणिक योग्यतान्यूनतम 12वी पास
आयु सीमा18 से 35 वर्ष के बीच
सैलरी₹35,400/-
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://kvsangathan.nic.in/

केवीएस भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Education Qualification for KVS Vacancy)

केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा जो शैक्षिक योग्यता निर्धारित की गई है वह पद के अनुसार कुछ इस तरह से है:-

पीआरटी पदों के लिए :-

  • पीआरटी स्पेशल एजुकेटर के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने कक्षा 12वीं 50% अंकों के साथ पास की हो।
  • उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा लिया होना चाहिए।
  • आवश्यक है कि अभ्यर्थी ने सीबीएसई की सीटेट पेपर 1 की परीक्षा को पास कर लिया हो।
  • आवेदक में जरूरी है कि हिंदी और अंग्रेजी जैसे विषय को पढ़ाने की क्षमता हो।

केवीएस टीजीटी के लिए:-

  • टीजीटी स्पेशल एजुकेटर के आवेदन के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने स्नातक 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण किया हो।
  • साथ में उम्मीदवार ने बीएड या फिर बीएड जनरल के साथ में स्पेशल एजुकेशन का 1 वर्षीय डिप्लोमा लिया हो।
  • इसके अलावा उम्मीदवार ने सीबीएसई की सीटेट पेपर 2 की परीक्षा को पास किया हो।
  • अभ्यर्थी का भारतीय पुनर्वास परिषद का पंजीकरण होना चाहिए।

केवीएस भर्ती के लिए आयु सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन जमा करने के लिए सभी इच्छुक अभ्यर्थियों की आयु सीमा कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-

  • टीजीटी के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार की अधिकतम आयु 35 साल तक हो।
  • पीआरटी पद के लिए अभ्यर्थी की अधिकतम उम्र 30 साल हो।
  • आरक्षित वर्गों को नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।
  • यदि आपको आयु सीमा की अधिक जानकारी चाहिए तो आप इसका ताजा विवरण केवीएस की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

केवीएस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for KVS Vacancy)

केंद्रीय विद्यालय समिति की तरफ से जब आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को प्रारंभ किया जाएगा तो आप सभी अपना फार्म कुछ इस प्रकार से जमा कर पाएंगे:-

  • केवीएस भर्ती के लिए आवेदन देने हेतु सबसे पहले आपको संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको रिक्रूटमेंट वाले अनुभाग में चले जाना है।
  • आपको यहां पर आवेदन से जुड़ा हुआ लिंक मिलेगा आपको इसके ऊपर क्लिक करके फॉर्म को भरना होगा।
  • केवीएस भर्ती का फॉर्म भरने के बाद आपको अपने दस्तावेजों को सही से अपलोड कर देना है।
  • अंतिम चरण में आपको अपना फार्म जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रखना है।

Official Website

FAQs

केवीएस भर्ती 2026 द्वारा कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

केवीएस भर्ती के तहत 987 खाली पदों को भरा जाएगा।

आवेदन जमा करने के लिए आयु सीमा कितनी होनी आवश्यक है?

टीजीटी के लिए अधिकतम आयु सीमा 35 साल और पीआरटी के लिए ऊपरी आयु सीमा केवीएस ने 30 साल रखी है। जबकि आरक्षित श्रेणी को नियमों के मुताबिक छूट मिलेगी।

केंद्रीय विद्यालय समिति के द्वारा भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन कब जारी होगा?

केंद्रीय विद्यालय समिति की तरफ से इस भर्ती के विस्तृत नोटिफिकेशन को फरवरी के महीने में जारी किए जाने की संभावना है।

Leave a Comment