Ladki Bahin Yojana eKYC 2026: लाड़की बहिन योजना की ई-केवाईसी यहाँ से अपडेट करें

अगर आप महाराष्ट्र राज्य की रहने वाली एक महिला हैं और आप लाड़की बहिन योजना का लाभ ले रही हैं तो आपके लिए आज एक महत्वपूर्ण जानकारी हमारे पास है। दरअसल जितनी भी महिलाएं योजना की लाभार्थी बनाई गई हैं इन सबको अपनी ईकेवाईसी पूरी करनी आवश्यक है।

यदि आप अपनी केवाईसी को पूरा नहीं करेंगी तो फिर आपको योजना के तहत भविष्य में किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसलिए आपको अब समय नहीं गंवाना चाहिए क्योंकि महाराष्ट्र सरकार के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि किस्त प्राप्त करने के लिए केवाईसी जरूरी करनी होगी।

अगर आपको लाड़की बहिन योजना ई-केवाईसी से जुड़ी हुई पूरी जानकारी चाहिए तो इसके लिए आप हमारा आज का यह लेख पढ़ सकते हैं। आज आपको हम यह बताएंगे कि कैसे आप घर से ही अपनी केवाईसी को पूरा करके बिना किसी कठिनाई के किस्त प्राप्त कर सकतीं हैं।

लाड़की बहिन योजना ई-केवाईसी 2026 (Ladki Bahin Yojana eKYC)

माझी लाड़की बहिन योजना की सभी लाभार्थी बहनों को अब बिना देर किए अपनी ईकेवाईसी को पूरा करवाना जरूरी है। दरअसल राज्य सरकार के द्वारा यह महत्वपूर्ण आदेश उन सब महिलाओं को जारी किया गया है जिन्होंने इस योजना के लिए अपना फॉर्म भरा था।

महाराष्ट्र राज्य सरकार ने ई-केवाईसी को इसलिए अनिवार्य किया है ताकि जो वास्तविक रूप से योजना की लाभार्थी बहने हैं इनको ही हर महीने आर्थिक सहायता की जाए। इसलिए जो अपात्र महिलाएं हैं इनको योजना से हटाया जा रहा है ताकि जरूरतमंद बहनों को लाभ दिया जा सके।

आप सभी को अपनी ईकेवाईसी को पूरा करने के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। दरअसल आप इस कार्य को संबंधित वेब पोर्टल पर जाकर पूरा कर सकती हैं। अगर आपकी केवाईसी पूरी हो जाएगी तो इसके बाद आपको हर किस्त का फायदा बिना किसी समस्या के मिलेगा।

Ladki Bahin Yojana eKYC 2026

Ladki Bahin Yojana eKYC Update 2026 Overview

विभाग का नाममहिला एवं बाल विकास विभाग
योजना का नामलाड़की बहिन योजना
योजना की शुरुआतजून 2024
लेख का नामलाड़की बहिन योजना ई-केवाईसी
राज्यमहाराष्ट्र
योजना का लाभहर महीने ₹1500 की वित्तीय सहायता
उम्र 21 से लेकर 65 वर्ष
ई-केवाईसी प्रक्रियाऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://ladakibahin.maharashtra.gov.in/

लाड़की बहिन योजना की जानकारी

महाराष्ट्र सरकार ने अपनी राज्य की सभी बहनों के लिए लाड़की बहिन योजना को शुरू किया है। यह योजना विशेषकर उन सब महिलाओं को आर्थिक सहायता करती है जो वित्तीय रूप से कमजोर हैं।

तो योजना के जरिए से सभी राज्य की लाभार्थी महिलाओं को 1500 रूपए की राशि हर महीने बैंक खाते में जारी की जाती है। तो गरीब परिवारों की बहनें यह पैसा प्राप्त करके फिर बिना किसी कठिनाई के अपने घर की कई प्रकार की आवश्यकताओं को पूरा कर सकतीं हैं।

तो साल 2024 से ही महाराष्ट्र राज्य सरकार अपने क्षेत्र की गरीब बहनों को इस योजना का लाभ दे रही है। लगातार इस योजना में गरीब परिवारों की बहनें जुड़ती जा रहीं हैं और लाभ ले रहीं हैं।

लाड़की बहिन योजना के लिए पात्रता मानदंड (Eligibility for Ladki Bahin Yojana)

लाड़की बहिन योजना हेतु आप सभी बहनों को जो पात्रता मानदंड पूरे करने होंगे इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित विस्तार से बताई है:-

  • केवल वहीं महिलाएं लाड़की बहिन योजना का फायदा ले सकतीं हैं जो महाराष्ट्र की मूल निवासी हैं।
  • अनिवार्य है कि महिला की उम्र 21 से लेकर 65 वर्ष तक के बीच में हो क्योंकि तभी आवेदन जमा किया जा सकता है।
  • महाराष्ट्र की केवल गरीब परिवारों की बहनें ही आवेदन जमा कर सकतीं हैं।
  • परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए तक या इससे कम होनी आवश्यक है।

लाड़की बहिन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

लाड़की बहिन योजना के लिए जो दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता है इन सबके बारे में सारी जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • राशन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

लाड़की बहिन योजना ई-केवाईसी अपडेट कैसे करें? (Step for Ladki Bahin Yojana eKYC Update)

यदि आप लाड़की बहिन योजना ईकेवाईसी को पूरा करना चाहतीं हैं तो इसके लिए आपको तरीका स्वयं अपनाना होगा इसके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको लाडकी बहिन योजना वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको केवाईसी से जुड़ा हुआ लिंक ढूंढना है और इसे दबाना है।
  • यहां पर अब ईकेवाईसी वाला फॉर्म खुलेगा आपको इसमें अपने आधार कार्ड के नंबर को और कैप्चा कोड को लिखना है।
  • फिर आपको आधार ऑथेंटिकेशन के लिए अपनी सहमति प्रदान करनी है।
  • अब आगे आपको ओटीपी वाले लिंक को दबा देना है।
  • यहां पर अब आपके मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी मिलेगा आपको इसको ध्यान से दर्ज कर देना है।
  • अब आपकी ऑनलाइन ई-केवाईसी संपन्न हो जाएगी और आपको बिना रुके योजना का फायदा प्राप्त होगा।

Official Website

FAQs

मुझे लाडकी बहिन योजना की ई-केवाईसी क्यों करनी चाहिए?

अगर आपको योजना की किस्त प्राप्त करनी है तो आपको इसके लिए ई-केवाईसी करवानी आवश्यक है।

महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को हर महीने कितनी मदद करती है?

महाराष्ट्र सरकार महिलाओं को हर महीने 1500 रूपए की मदद करती है ताकि वे अपनी जरूरत को खुद पूरा कर सकें।

महाराष्ट्र की बहनें कैसे अपनी ई-केवाईसी पूरा कर सकतीं हैं?

महाराष्ट्र की सभी बहनें अपनी ईकेवाईसी को योजना की वेबसाइट के माध्यम से पूरा कर सकती हैं।

Leave a Comment