Ladli Behna Awas Yojana List 2026: लाड़ली बहना आवास योजना की नई लिस्ट जारी

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को राज्य सरकार की तरफ से जारी कर दिया गया है। तो यह लाभार्थी सूची उन सब महिलाओं को अवश्य चेक करनी चाहिए जिन्होंने अपना आवेदन जमा किया था। ‌

यदि आपका नाम इस लिस्ट में आपको मिल जाता है तो फिर आप इस योजना के तहत घर बनाने के लिए सरकार से सहायता प्राप्त कर पाएंगीं। लाडली बहना आवास योजना की लाभार्थी सूची को संबंधित वेबसाइट पर ऑनलाइन तरीके से चेक किया जा सकता है।

परंतु अगर आपको नहीं पता कि कैसे आप लाडली बहना आवास योजना लिस्ट को चेक कर सकती हैं तो इसका पूरा तरीका आज हम आपको बताएंगे। आज इस लेख में हम आपको लाभार्थी सूची को चेक करने के अलावा योजना की अन्य जानकारी भी देंगे। तो इसके लिए आपको हमारा यह आर्टिकल आरंभ से लेकर आखिर तक पूरा पढ़ना होगा।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट 2026 (Ladli Behna Awas Yojana List)

लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट को मध्य प्रदेश सरकार ने घोषित कर दिया है। तो राज्य की जितनी भी महिलाओं ने पक्के आवास को पाने के लिए आवेदन जमा किया है इन सबके लिए यह लिस्ट चेक करना काफी जरूरी है।

योजना की लाभार्थी सूची को सभी बहनें ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में सम्मिलित होता तो फिर आप सुनिश्चित हो सकती हैं कि योजना का लाभ आपको अवश्य मिलेगा।

Ladli Behna Awas Yojana List

Ladli Behna Awas Yojana Beneficiary List 2026 Overview

मंत्रालयमहिला एवं बाल विकास
योजना का नामलाडली बहना आवास योजना
लेख का नामलाडली बहना आवास योजना लिस्ट
योजना का लाभगृह निर्माण के लिए ₹120000 की वित्तीय सहायता
राज्य मध्य प्रदेश
पात्रताकेवल महिलाओं के लिए
आयु21 साल से 60 साल
लिस्ट का माध्यमऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना आवास योजना की जानकारी

मध्य प्रदेश की राज्य सरकार के द्वारा बेघर और टूटे-फूटे घर में रहने वाली महिलाओं को पक्के आवास के लिए मदद की जाएगी। तो सभी गरीब बहनों के लिए राज्य सरकार की तरफ से लाडली बहना आवास योजना को शुरू किया गया है।

जिन महिलाओं का नाम लिस्ट में दर्ज होगा इन सबको 120000 रुपए पक्के आवास को बनाने के लिए मिलेंगे। परंतु लाडली बहना आवास योजना का फायदा केवल वे सब ही ले सकतीं हैं जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना का पहले फायदा नहीं लिया है।

तो देखा जाए तो जो मध्य प्रदेश में जो गरीब बहनें रहती हैं इन सबको राज्य सरकार की तरफ से सुरक्षित और पक्के घर के लिए मदद की जाएगी। इस प्रकार से योजना की राशि लाभार्थियों को बैंक खाते में एमपी सरकार प्रदान करेगी।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट के लिए पात्रता (Eligibility for Ladli Behna Awas Yojana List)

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में शामिल होने के लिए सभी महिलाओं को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूरा करने की आवश्यकता है:-

  • जो बहनें मध्य प्रदेश की मूल निवासी हैं वे सब पात्रता रखती हैं।
  • महिला ने पहले कभी पीएम आवास योजना के अंतर्गत फायदा ना लिया हो।
  • आवेदिका की आयु आवश्यक है कि 21 साल से 60 साल तक हो।
  • आवेदन जमा करने वाली महिला के सभी परिवार के सदस्यों की सालाना आमदनी ढाई लाख रुपए तक या इससे कम हो।
  • योजना का फायदा केवल शादीशुदा महिलाओं को ही दिया जाता है।
  • आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य ना आयकर दाता हो और ना ही सरकारी नौकरी करता हो।

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check Ladli Behna Awas Yojana List)

यदि आप लाडली बहना आवास योजना की सूची को देखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा:-

  • सबसे शुरुआत में आपको लाडली बहना आवास योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • फिर मुख्य पेज पर आपको स्टेकहोल्डर्स वाले विकल्प को ढूंढना है और इसे दबा देना है।
  • आगे आपके सामने मेनू खुल जाएगा और आपको इसमें से आईएवाई/ पीएमएवाईजी बेनिफिशियरी वाला बटन दबाना है।
  • अब एक नया पृष्ठ खुलेगा जिसमें आपको अपने रजिस्ट्रेशन नंबर को दर्ज करके सबमिट कर देना है।
  • अगर आप पंजीकरण संख्या भूल गए हैं तो ऐसे में आप एडवांस सर्च वाला बटन भी दबा सकते हैं।
  • इसके बाद आपके सामने जो नया पेज आएगा यहां आपको अपना जिला, राज्य, पंचायत, ब्लॉक आदि को चुन लेना है।
  • इस तरह से आपको योजना में लाडली बहना आवास योजना को चुनना है और वित्तीय वर्ष का चयन कर लेना है।
  • अब आपको लाभार्थी सूची को देखने के लिए यहां पर सर्च वाला बटन क्लिक करना है।
  • अब लाडली बहना आवास योजना लिस्ट आपके सामने आ जाएगी और अब आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।

Official Website

FAQs

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट चेक करना क्यों आवश्यक है?

लाडली बहना आवास योजना लिस्ट चेक करना इसलिए आवश्यक है ताकि महिलाएं यह जान सकें कि इन्हें पक्के घर के लिए सहायता मिलेगी या नहीं।

मैं लाभार्थी सूची को किस विवरण को दर्ज करके चेक कर सकता हूं?

आप लाभार्थी सूची को अपनी पंजीकरण संख्या को दर्ज करके चेक कर सकते हैं।

मेरा नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में होगा तो तब मुझे कितने रुपए की सहायता मिलेगी?

यदि आपका नाम लाडली बहना आवास योजना लिस्ट में होगा तो तब आपको 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता पक्के घर को बनाने के लिए मिलेगी।

Leave a Comment