मध्य प्रदेश राज्य में शुरू की गई लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का इंतजार पात्रता रखने वाली महिलाएं कर रहीं हैं। जो भी महिलाएं इस योजना की लाभार्थी है इन सबको अब तक 32 किस्तों का फायदा प्रदान किया जा चुका है।
तो सरकारी नियमों को अगर देखें तो लाडली बहना योजना की जो किस्त है वह आमतौर पर 10 तारीख तक जारी कर दी जाती है। इसलिए राज्य की बहनें यह जानना चाहती हैं कि कब इनको 33वीं किस्त मध्य प्रदेश सरकार देने जा रही है।
यदि आपको भी लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त की प्रतीक्षा है और आप जानना चाहतीं हैं कि कौन सी तारीख को आपको लाभ मिलेगा तो इसके लिए हमारा यह लेख आपकी मदद करेगा। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन महिलाओं को इस योजना के तहत और कब तक लाभ मिलने वाला है। इसके अलावा आपको हम योजना की लाभार्थी सूची को जांचने का भी तरीका बताएंगे।
Ladli Behna Yojana 33rd Installment Release Date
लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त का फायदा जल्दी ही मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं को मिलने जा रहा है। इस योजना के माध्यम से 1500 रूपए की धनराशि को जरूरतमंद बहनों के बैंक खाते में जारी किया जाता है।
तो इस योजना का जो नियम है इसके मुताबिक मासिक रूप से 10 से 15 तारीख तक के बीच में किस्त जारी कर दी जाती है। इसलिए ऐसी संभावना है कि योजना की 33वीं किस्त का फायदा महिलाओं को इसी समय अवधि में जारी किया जाएगा।
लेकिन अगर हम मध्य प्रदेश राज्य सरकार की बात करें तो अभी कोई भी आधिकारिक तिथि के बारे में ऐलान नहीं किया गया है। परंतु जब 33वीं किस्त जारी की जाएगी तो इससे जुड़ी हुई जानकारी राज्य सरकार द्वारा सभी के साथ साझा की जाएगी।
Ladli Behna Yojana 33rd Installment Date 2026 Overview
| विभाग का नाम | महिला एवं बाल विकास विभाग |
| योजना का नाम | लाडली बहना योजना |
| लेख का नाम | लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त |
| क़िस्त की राशि | ₹1500 |
| कुल किस्तें प्राप्त | 32 |
| आगामी क़िस्त | 33वीं |
| 33वीं किस्त तिथि | 10 से 15 फरवरी 2026 तक |
| हस्तांतरण | बैंक खाते में (DBT) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in/ |
लाडली बहना योजना की जानकारी
मध्य प्रदेश राज्य सरकार की तरफ से राज्य की लाखों महिलाओं के लिए लाडली बहना योजना को चलाया जा रहा है। लेकिन इस योजना का फायदा केवल उन सब महिलाओं को दिया जाता है जो आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी से संबंध रखतीं हैं।
जो भी महिलाएं इस योजना की लाभार्थी बनाई जातीं हैं इनको सरकार से मासिक रूप से आर्थिक सहारा प्राप्त होता है। तो इस राशि का इस्तेमाल करके महिलाएं अपनी खुद की और घर की आवश्यकताओं को पूरा करने योग्य बनीं हैं।
तो राज्य सरकार के द्वारा जब से यह योजना आरंभ की गई है तब से ही गरीब परिवारों की महिलाओं के जीवन में खुशहाली व समृद्धि आ रही है। दरअसल महिलाएं अब आत्मनिर्भर बन रहीं हैं और सम्मान के साथ अपने खर्च खुद पूरे कर सकतीं हैं।
लाडली बहना योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
लाडली बहना योजना का फायदा उन सब महिलाओं को दिया जाता है जो आवेदन प्रक्रिया को संपन्न करते समय निम्नलिखित दस्तावेज जमा करती हैं:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त के लिए पात्रता
लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त का फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा करती होंगीं:-
- किस्त का फायदा केवल मध्य प्रदेश राज्य की मूल निवासी महिलाओं को मिलेगा।
- जो महिलाएं विवाहित, विधवा या फिर तलाकशुदा हैं इनको किस्त मिलेगी।
- महिला के पूरे परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख तक या इससे कम होनी आवश्यक है।
- महिला की आयु 60 साल से कम होनी चाहिए क्योंकि तभी योजना का लाभ मिलेगा।
- मध्य प्रदेश की जो बहनें गरीब हैं या फिर असहाय हैं इन्हें पात्र माना गया है।
लाडली बहना योजना की बेनिफिशियरी लिस्ट कैसे चेक करें?
यदि आप यह सुनिश्चित करना चाहती हैं कि लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त आपको मिलेगी या नहीं तो इसके लिए आपको लाभार्थी सूची को निम्नलिखित तरीके से चेक करना चाहिए:-
- सर्वप्रथम आपको लाडली बहना योजना की वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर चले जाना है।
- यहां पर अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी के जरिए से लॉगिन करना होगा।
- लॉगिन करने के बाद आपको लाभार्थी सूची वाला विकल्प ढूंढ कर इसे दबाना है।
- अब आगे आपको अपना जिला, ग्राम पंचायत या वार्ड, गांव इत्यादि जैसी महत्वपूर्ण जानकारी को लिखना है।
- फिर सबमिट करते ही आपके सामने लाडली बहना लाभार्थी लिस्ट खुल जाएगी।
- यहां आप इस सूची में अब यह चेक कर सकती हैं कि आने वाली 33वीं किस्त का फायदा आपको मिलेगा या नहीं।
FAQs
लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त कौन सी महिलाओं को नहीं मिलेगी?
लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त उन सब महिलाओं को नहीं मिलेगी जो पात्रता शर्तों को पूरा नहीं करती हैं।
लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त कब जारी हो सकती है?
लाडली बहना योजना 33वी क़िस्त 10 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक के बीच में जारी हो सकती है।
मैं लाभार्थी सूची में अपना नाम कहां जाकर चेक कर सकती हूं?
आप अपने घर से ही लाभार्थी सूची में अपना नाम संबंधित योजना की वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकती हैं।


