Mahila Supervisor Recruitment 2026: महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरना शुरू

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए राजस्थान राज्य में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से नई भर्ती हेतु घोषणा की गई है। तो जो भी महिलाएं अपना आवेदन जमा करना चाहतीं हैं वे सब ऑनलाइन आवेदन दे सकती हैं।

इस भर्ती के माध्यम से 72 खाली पदों पर महिला सुपरवाइजर की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 जनवरी से शुरू हो गई है और 5 फरवरी तक चलने वाली है। इसलिए आप सभी को अंतिम तारीख तक अपना फार्म भरकर राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती का हिस्सा बनना चाहिए।

आपको यदि नहीं पता कि महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे दिया जा सकता है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना होगा। तो चलिए आपको बताते हैं महिला पर्यवेक्षक भर्ती की शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया क्या है।

महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 (Mahila Supervisor Recruitment)

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की तरफ से महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत उन सब महिलाओं को मौका दिया गया है जिन्होंने राजस्थान सीईटी 2024 परीक्षा को पास कर लिया है।

इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी से लेकर 5 फरवरी तक चलेगी। अगर आप संबंधित पद पर काम करने की योग्यता रखती हैं तो आपको अपना आवेदन जरूर जमा करना चाहिए।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के तहत 72 खाली पद भरे जाएंगे। इनमें से 57 खाली पद गैर टीएसपी क्षेत्र हेतु रखे गए हैं और बाकी बचे हुए 15 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित किए गए हैं।

Mahila Supervisor Recruitment

Mahila Supervisor Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
भर्ती का नाममहिला सुपरवाइजर भर्ती
पद का नामसुपरवाइजर
कुल पद72
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
नौकरी का स्थानराजस्थान
आयु सीमा18 साल से 40 साल
सैलरी₹35,000/-
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://rsmssb.rajasthan.gov.in/

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Education Qualification for Mahila Supervisor Recruitment)

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के अंतर्गत जो महिलाएं फॉर्म भरना चाहती हैं तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित पात्रता को पूरा करना होगा:-

  • आवेदन जमा करने के लिए आवश्यक है कि महिला ने स्नातक की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास की हो।
  • महिला ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर का कोर्स किया हो।
  • जिन महिलाओं ने स्नातक स्तर की सीईटी 2024 परीक्षा को पास किया है वे सब आवेदन दे सकती हैं।

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां (Mahila Supervisor Recruitment Important Dates)

EventDates
Notification Release Date6 जनवरी 2026
Application Start7 जनवरी 2026
Last Date to Apply05 फरवरी 2026
Exam date18 जून 2026

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आयु सीमा

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए जो आयु सीमा मानदंड राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा रखे गए हैं इन सबका विवरण निम्नलिखित है:-

  • आवेदन देने हेतु जरूरी है कि महिला की उम्र कम से कम 18 साल और अधिक से अधिक 40 साल तक हो।
  • सभी आवेदन देने वाली महिलाओं की आयु की गिनती 1 जनवरी साल 2027 को आधार मानकर पूरी की जाएगी।
  • राजस्थान राज्य सरकार के नियमों के अनुसार सभी आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

राजस्थान महिला पर्यवेक्षक भर्ती के लिए सभी अभ्यर्थियों को अपना आवेदन शुल्क अपनी श्रेणी के अनुसार कुछ इस प्रकार से जमा करना होगा:-

CategoryApplication Fee
General, OBC, EWS600 रुपए
SC, ST, PwD400 रुपए
Female400 रुपए

सभीअभ्यर्थियों को अपनी फीस का भुगतान केवल नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, ई-मित्र कियोस्क या फिर कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए से करना होगा।

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Mahila Supervisor Recruitment)

महिला सुपरवाइजर भर्ती के लिए जो आवेदन जमा करने की प्रक्रिया है इस सबके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

  • सबसे शुरुआत में आपको भर्ती की संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • आपको अब एसएसओ आईडी का उपयोग करके लॉगिन कर लेना होगा।
  • यहां पर आपको लॉगिन करने के पश्चात भर्ती पोर्टल ऊपर क्लिक करना होगा।
  • फिर आपके सामने राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 का लिंक आएगा जिसे आपको क्लिक करना है।
  • अब आपको महिला सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन पत्र को पूरा भरना है।
  • दस्तावेज अपलोड करके आपको आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना है।
  • इसके बाद आपको फॉर्म को जमा करके आवेदन की रसीद या फिर इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

FAQs

महिला सुपरवाइजर भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?

महिला सुपरवाइजर भर्ती के तहत आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 7 जनवरी से 5 फरवरी तक चलेगी।

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के तहत कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती के तहत 72 खाली पदों को भरा जाएगा।

क्या महिला सुपरवाइजर भर्ती के आवेदन हेतु सीईटी परीक्षा को पास करना अनिवार्य है?

जी हां आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं को स्नातक स्तरीय सीईटी 2024 परीक्षा को पास करना अनिवार्य है।

Leave a Comment