एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस अब आप घर बैठे बिना किसी कठिनाई के देख सकते हैं। सरकार की तरफ से नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल के जरिए से छात्रों को अलग-अलग योजनाओं के तहत छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।
विद्यार्थी जब स्कॉलरशिप पाने के लिए अपना आवेदन जमा करते हैं तो इन सबकी पात्रता को जांचने के पश्चात इन्हें छात्रवृत्ति का पैसा सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाता है। तो छात्रों को स्कॉलरशिप की राशि डीबीटी के जरिए से दी जाती है। इसलिए अब आप सभी विद्यार्थी यदि अपने एनएसपी स्कॉलरशिप के स्टेटस को चेक करना चाहते हैं तो यह अब काफी सरल हो गया है।
परंतु यदि आपको नहीं पता कि नेशनल स्कॉलरशिप वेबसाइट के माध्यम से कैसे आप छात्रवृत्ति के भुगतान से संबंधित जानकारी जान सकते हैं तो इसमें आज हम आपकी मदद करने जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि एनएसपी स्कॉलरशिप के तहत पेमेंट के स्टेटस को आप किस प्रकार से जान सकते हैं।
एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस 2026 (NSP Scholarship Payment Status)
जो भी छात्र अपना एनएसपी छात्रवृत्ति का आवेदन पत्र जमा करते हैं तो इसके बाद इन्हें अपने भुगतान की स्थिति को भी जरूर चेक करना चाहिए। इससे इनको यह पता चल जाता है कि सरकार की तरफ से इन्हें स्कॉलरशिप कब मिलेगी।
कई बार आवेदन देने के पश्चात छात्रों को इस बारे में जानकारी नहीं हो पाती कि इनका आवेदन स्वीकार हुआ है या नहीं। इसलिए इनको जरूरी है कि एक बार अपने आवेदन के स्टेटस को भी देख लेना चाहिए।
आप अपने आवेदन के स्टेटस या फिर भुगतान के स्टेटस को नेशनल स्कॉलरशिप वेबसाइट पर जाकर बिना किसी परेशानी के देख सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ विवरण को दर्ज करने की आवश्यकता होती है और आप कुछ मिनट में अपने पेमेंट स्टेटस को जान सकते हैं।

NSP Scholarship Status 2026 Overview
| विभाग का नाम | इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय |
| योजना का नाम | एनएसपी स्कॉलरशिप योजना |
| पोर्टल का नाम | नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल |
| लेख का नाम | एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस |
| वर्ष | 2026 |
| लाभ | 75000 रूपए तक की छात्रवृत्ति |
| लाभार्थी | प्री & पोस्ट मेट्रिक छात्र |
| उद्देश्य | उत्कृष्ट शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता |
| पेमेंट मोड | ऑनलाइन (DBT) |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://scholarships.gov.in/ |
एनएसपी स्कॉलरशिप योजना की जानकारी
हर साल काफी बड़ी मात्रा में हमारी सरकार की तरफ से एनएसपी स्कॉलरशिप का लाभ छात्रों को दिया जाता है। इस योजना के अंतर्गत छात्रों को इनकी पढ़ाई को पूरा करने के लिए सरकार से आर्थिक सहारा प्राप्त होता है।
इस प्रकार से एनएसपी छात्रवृत्ति के जरिए से विद्यार्थियों को वार्षिक आधार पर 75000 रूपए तक की धनराशि मिलती है। तो पैसे को प्राप्त करने के बाद छात्रों को अपनी पढ़ाई के सभी जरूरी कार्य पूरा करने के लिए सहायता मिल जाती है।
नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर एक तरह की नहीं बल्कि बहुत प्रकार की छात्रवृतियां प्रदान की जाती हैं। तो विद्यार्थी अपनी कक्षा या अपने पाठ्यक्रम को देखते हुए स्कॉलरशिप का लाभ लेने के लिए पंजीकरण पूरा कर सकते हैं।
एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए पात्रता (Eligibility for NSP Scholarship)
यदि आप एनएसपी स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करना होगा:-
- एनएसपी छात्रवृत्ति का लाभ केवल भारत के रहने वाले विद्यार्थी ही ले सकते हैं।
- सिर्फ वही छात्र आवेदन जमा करने की पात्रता रखते हैं जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं।
- आवश्यक है कि छात्र किसी विद्यालय में या फिर शिक्षा संस्थान में पंजीकृत हो।
- विद्यार्थी के घर का कोई भी व्यक्ति ना तो सरकारी नौकरी में हो और ना ही आयकर दाता हो।
- पंजीकरण करने से संबंधित सारे जरूरी दस्तावेज छात्र के पास अवश्य होने चाहिएं।
एनएसपी स्कॉलरशिप के लिए आवश्यक दस्तावेज
एनएसपी छात्रवृत्ति के लिए आपको आवेदन देते समय कुछ दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे और इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- शिक्षा के प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें? (How to Check NSP Scholarship Payment Status)
अगर आप नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर अपने भुगतान की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको नेशनल स्कॉलरशिप की वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको होम पेज पर लॉगिन करने वाले विकल्प को दबा देना है।
- आपको यहां अपनी आवेदन की आईडी को और अपने पासवर्ड को सही प्रकार से दर्ज कर देना है।
- इसके बाद आपको पेमेंट स्टेटस को देखने वाले विकल्प को चुन लेना है।
- आगे आपको अपनी बैंक खाता संख्या या फिर अपने आवेदन की आईडी को सही से दर्ज कर देना है।
- यहां पर अब आपके सामने नेशनल स्कॉलरशिप की पेमेंट की स्थिति आ जाएगी।
- अब आप यहां पर यह चेक कर सकते हैं कि आपको पेमेंट प्राप्त हुई है या फिर नहीं।
FAQs
मुझे एनएसपी स्कॉलरशिप के पेमेंट के स्टेटस को कहां पर देखना चाहिए?
आपको अपने पेमेंट के स्टेटस को नेशनल स्कॉलरशिप वेबसाइट पर जाकर चेक करना चाहिए।
क्या देश के सभी छात्रों को एनएसपी स्कॉलरशिप का फायदा मिलता है?
जी नहीं देश के सभी छात्र एनएसपी स्कॉलरशिप का लाभ नहीं ले सकते क्योंकि यह छात्रवृत्ति केवल आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को दी जाती है।
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करके क्या फायदा होता है?
विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त करने के बाद अपनी शिक्षा से संबंधित सारे खर्चों को उठाने के लिए मदद मिलती है।


