हमारे भारत में आज भी ऐसे बहुत सारे ग्रामीण परिवार हैं जो टूटे-फूटे या फिर कच्चे घरों में रहते हैं। तो इन सब गरीब लोगों के लिए केंद्र सरकार की तरफ से अब दोबारा से पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण को आरंभ कर दिया गया है।
इस सर्वे के जरिए से सरकार उन सभी गांव में रहने वाले परिवारों को योजना का लाभार्थी बनाना चाहती है जिनके पास अपना खुद का सुरक्षित और पक्का घर नहीं है। जो गांव में परिवार रहते हैं वे सब वित्तीय तौर पर कमजोर होते हैं जिसकी वजह से वे अपने लिए पक्का आवास नहीं बना पाते हैं।
अगर आप भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण में अपना आवेदन जमा करना चाहते हैं तो हमारा आज का यह लेख आपको आखिर तक पढ़ना होगा। आज आपको हम बताएंगे कि कैसे आप योजना से जुड़कर अपने लिए और अपने परिवार के लिए सुरक्षित आवास हेतु सरकार से मदद ले सकते हैं।
PM Awas Yojana Gramin Survey 2026
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्व एक ऐसी प्रक्रिया है जिसके द्वारा सरकार उन सब ग्रामीण परिवारों की पहचान करती है जिनके पास वर्तमान समय में रहने के लिए पक्का घर नहीं है। इस तरह से इस सर्वेक्षण में यह देखा जाता है कि कौन से ग्रामीण परिवार की आर्थिक स्थिति खराब है और किन के मकान की हालत सही नहीं है।
तो इस तरह से जिन लोगों को पात्र पाया जाता है उन सबको सरकार पक्के आवास के लिए वित्तीय मदद करती है। सरकार की तरफ से सर्वेक्षण को अब बिल्कुल डिजिटल बना दिया गया है। सभी ग्रामीण नागरिक अपने घर से ही आवास प्लस मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग करके सर्वे की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
इस प्रकार से भारत के ग्रामीण विकास मंत्रालय की तरफ से इस योजना को साल 2015 में शुरू किया गया था। योजना के जरिए से आर्थिक और सामाजिक तौर पर कमजोर गांव में रहने वाले परिवारों को सम्मान पूर्वक जीवन व्यतीत करने हेतु मदद की जाती है।
PM Awas Yojana Survey 2026 Overview
| विभाग का नाम | ग्रामीण विकास विभाग |
| योजना का नाम | पीएम आवास योजना |
| योजना की शुरुआत | साल 2015 |
| लेख का नाम | पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे |
| योजना का लाभ | घर बनाने के लिए ₹120000 की वित्तीय मदद |
| प्रथम क़िस्त | ₹25000-₹40000 |
| लाभार्थी | समस्त बीपीएल धारक नागरिक |
| सर्वे प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://pmayg.nic.in/ |
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्वे के जरिए से गांव में रहने वाले लोगों को जो लाभ मिलते हैं इनकी जानकारी निम्नलिखित बताई गई है:-
- चयन किए गए ग्रामीण परिवारों को सरकार 1.20 लाख रुपए से 1.30 लाख रुपए तक की वित्तीय मदद करती है।
- हर व्यक्ति को इनके राज्य और इनके इलाके की भौगोलिक स्थिति के मुताबिक ही योजना का लाभ दिया जाता है।
- गरीब ग्रामीण परिवारों को सम्मानजनक जीवन जीने के लिए जरूरी सहायता मिलती है।
- घर की महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों एवं बच्चों को सुरक्षित आवास मिलता है।
- लाभार्थी व्यक्ति के बैंक खाते में योजना का पैसा सीधे तौर पर हस्तांतरित किया जाता है।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए पात्रता
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण के लिए जो पात्रता मानदंड जरूरी हैं इनका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है:-
- आवेदनकर्ता व्यक्ति ग्रामीण इलाके का मूल निवासी होना चाहिए।
- परिवार जरूरी है कि किसी टूटे-फूटे या फिर कच्चे घर में रहता हो।
- घर के किसी भी सदस्य के पास देश में कहीं पर भी पक्का घर नहीं होना चाहिए।
- आवेदक परिवार वित्तीय तौर पर कमजोर श्रेणी से संबंध रखता हो।
- घर का कोई भी व्यक्ति ना तो आयकर दाता हो और ना ही किसी सरकारी पद या बड़े पद पर काम करता हो।
- आवेदक व्यक्ति का बैंक खाता और आधार कार्ड आपस में जुड़ा होना चाहिए।
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवश्यक दस्तावेज
पीएम आवास योजना के ग्रामीण सर्वेक्षण हेतु आपके पास जो दस्तावेज़ होने चाहिए इन सबका विवरण हमने निम्नलिखित बताया है:-
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- राशन कार्ड
- मनरेगा कार्ड अगर है
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- घर की तस्वीर
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे के लिए आवेदन कैसे करें?
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सर्व के लिए आपको जो चरण दोहराने होंगे इन सबकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- सर्वेक्षण के लिए सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर पर चले जाना है।
- आपको आवास प्लस ऐप और आधार फेस आरडी ऐप दोनों को डाउनलोड करना है।
- आगे आपको आवास प्लस एप को अपने मोबाइल फोन में खोल लेना है।
- इसके बाद आपको सेल्फ सर्वे का बटन ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
- यहां आपको अपने आधार कार्ड की संख्या को दर्ज करके ऑथेंटिकेट के बटन को दबा देना है।
- आगे आपको सत्यापन के लिए अपना चेहरा दिखाते हुए फोटो खींचना है।
- जब आप फोटो खींचेंगे तो आधार फेस आरडी ऐप अपने आप खुल जाएगी।
- इसके बाद आपको अपना चार अंको का पिन सेट करना है।
- फिर आपको जरूरी जानकारी को चयन करते हुए अपने सर्वे फॉर्म को भर लेना है।
- अब आपको सारे जरूरी दस्तावेज अपलोड करके अपना सर्वेक्षण का आवेदन जमा कर देना है।
FAQs
पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे को सरकार ने किसके लिए शुरू किया है?
भारत के जो नागरिक गांव में रहते हैं और जो वित्तीय तौर पर कमजोर हैं इन सबके लिए सर्वे की प्रक्रिया को सरकार ने शुरू किया है।
क्या मैं घर बैठे ही पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वेक्षण पूरा कर सकता हूं?
जी हां अब आप पीएम आवास योजना ग्रामीण सर्वे की प्रक्रिया को अपने घर से ही सरलता के साथ पूरा कर सकते हैं।
क्या पीएम आवास योजना के लाभार्थी को ग्रामीण नागरिक सर्वे में शामिल किया जायेगा?
जी नहीं जिन लोगों ने पीएम आवास योजना का लाभ ले लिया है इन सब लोगों को सर्वे में शामिल नहीं किया जाएगा।


