PM Kusum Yojana 2026: 60% सब्सिडी के साथ खेतों में सोलर पंप लगना शुरू

हमारे भारत की अर्थव्यवस्था खेती-बाड़ी पर सबसे ज्यादा निर्भर करती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि गांव में रहने वाले अधिकतर लोगों का काम कृषि से जुड़ा हुआ है। तो सरकार देश के किसानों के लिए कई प्रकार की लाभदायक योजनाओं को चला रही है।

इनमें से ही एक योजना है प्रधानमंत्री कुसुम योजना जिसके माध्यम से सोलर पैनल लगवाने के लिए किसानों को आर्थिक सहायता की जाती है। सरकार द्वारा यह मदद इसलिए की जा रही है ताकि किसानों को आधुनिक खेती के लिए अग्रसर किया जाए।

पीएम कुसुम योजना के जरिए से किसानों को सोलर पंप की खरीदारी के लिए सब्सिडी का फायदा मिलता है। तो अगर आप भी एक किसान हैं और आप प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो आज आपको हम इसका पूरा तरीका बताएंगे। हमारा यह लेख पढ़ने के बाद आप सरलता के साथ फॉर्म भर सकते हैं और योजना से लाभ भी ले सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना 2026 (PM Kusum Yojana)

केंद्र सरकार ने साल 2019 में किसानों के लिए पीएम कुसुम योजना को शुरू किया था। इस योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान है। तो यह योजना भारत सरकार ने उन सब किसानों के लिए शुरू की है जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना से लेकर जो किसान सोलर पंप लगवाते हैं तो इनको 60 प्रतिशत सब्सिडी का लाभ मिलता है। देखा जाए तो पंप लगवाने के लिए मात्र 40% तक की राशि की जरूरत पड़ती है। क्योंकि बाकी का खर्च योजना के तहत उठाया जाता है।

परंतु यदि किसी किसान की वित्तीय स्थिति बहुत खराब है तो तब वह केवल 10 फीसद राशि सोलर पंप को खरीदने के लिए खर्च कर सकता है। फिर जो बाकी 30 फीसद राशि है वह किसान आसानी के साथ बैंक से लोन लेकर पूरी कर सकते हैं।

PM Kusum Yojana

Pradhan Mantri Kusum Yojana 2026 Overview

मंत्रालय का नामकेंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
योजना का नामपीएम कुसुम योजना
योजना की शुरुआतसाल 2019 में
पात्रताखेती करने योग्य स्वयं की भूमि हो
लाभसोलर पंप लगवाने पर 60% तक की सब्सिडी
वर्ष2026
उद्देश्यडीजल/बिजली पंपों की जगह सौर पंप को बढ़ावा देना
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://pmkusum.mnre.gov.in

पीएम कुसुम योजना का उद्देश्य

प्रधानमंत्री कुसुम योजना को आरंभ करने के पीछे सरकार का उद्देश्य किसानों को आधुनिक सिंचाई के लिए मदद करना है। यदि किसान सोलर पंप लगवा लेते हैं तो तब इनको बिजली और डीजल को बचाने में भी मदद मिलती है। दरअसल सोलर पंप सौर ऊर्जा से चलता है और इसके लिए बिजली या डीजल की आवश्यकता नहीं होती है।

सरकार चाहती है कि किसान अपनी फसलों में समय पर पानी दें जिससे कि इनकी फसल नष्ट ना हो। तो किसान योजना का फायदा लेकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं और वित्तीय तौर पर मजबूत बन सकते हैं।

पीएम कुसुम योजना के लिए पात्रता शर्तें (Eligibility for PM Kusum Yojana)

पीएम कुसुम योजना का फायदा उठाने के लिए आपको कुछ पात्रता को पूरा करने की जरूरत होगी जैसे:-

  • केवल वही किसान अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं जो भारतीय नागरिक हैं।
  • जिन किसानों के पास खेती करने योग्य स्वयं की भूमि है वे सब पात्र माने गए हैं।
  • जो किसान गरीब हैं और किराए की भूमि पर खेती करते हैं वे सब भी पीएम कुसुम योजना का फायदा ले सकते हैं।
  • किसान के पास जरूरी है कि आवेदन देने से संबंधित सारे दस्तावेज होने चाहिएं।

पीएम कुसुम योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

प्रधानमंत्री कुसुम योजना के आवेदन हेतु आपको कई प्रकार के दस्तावेज पंजीकरण के समय जमा करने पड़ेंगे जैसे:-

  • मतदाता पहचान पत्र
  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता विवरण
  • निवास प्रमाण पत्र
  • खेती वाली जमीन के दस्तावेज
  • स्वयं घोषणा पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • चालू मोबाइल नंबर

पीएम कुसुम योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for PM Kusum Yojana)

अगर आप सोलर पंप लगवाने के लिए प्रधानमंत्री कुसुम योजना के लिए फॉर्म भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे बताया गया तरीका अपनाना होगा:-

  • पीएम कुसुम योजना का फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले योजना की वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको पंजीकरण वाला विकल्प मिलेगा आपको इसे दबाना है।
  • यहां अब एक दूसरा पेज आएगा जिसमें आपको सभी पूछे गए विवरण को दर्ज करके पंजीकरण को पूरा करना होगा।
  • इसके बाद आपको लॉगिन वाले बटन को क्लिक करना है और यहां अब आपके सामने योजना का फॉर्म आ जाएगा।
  • अब आपको पीएम कुसुम योजना का फार्म पूरा भरना है और सारे दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • इस तरह से आपको अपना फार्म जमा करके आवेदन संख्या को अपने पास सुरक्षित रख लेना है।

Official Website

FAQs

पीएम कुसुम योजना 2026 को किसके लिए शुरू किया गया है?

पीएम कुसुम योजना को देश के आर्थिक रूप से निर्धन किसानों के लिए शुरू किया गया है।

प्रधानमंत्री कुसुम योजना का फायदा क्या भारत के सभी किसान ले सकते हैं?

प्रधानमंत्री कुसुम योजना का फायदा केवल वही किसान ले सकते हैं जो गरीब हैं या फिर छोटे किसान हैं। जो किसान वित्तीय तौर पर संपन्न हैं वे योजना का लाभ नहीं ले सकते।

पीएम कुसुम योजना के माध्यम से सोलर पंप लगवाने का क्या फायदा है?

इस योजना का यह फायदा है कि सोलर पंप के लिए सरकार 60 प्रतिशत सब्सिडी देती है।

Leave a Comment