देश में गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजारने वाली महिलाओं की सहायता करने हेतु सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लाई गई है। तो इस योजना के अंतर्गत लाखों महिलाएं अपना आवेदन जमा करती हैं। सभी आवेदनों को जानने के पश्चात पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट की घोषणा की गई है।
इस सूची को आप सभी महिलाओं को तुरंत चेक करना चाहिए क्योंकि अगर आपका नाम इसमें होगा तो तब आपको प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फायदा मिलेगा। योजना के तहत मुफ्त में गैस कनेक्शन का लाभ लेकर महिलाएं चूल्हे से निकलने वाले धुएं से अपना बचाव कर सकती हैं।
इसलिए आपको चाहिए कि योजना की लाभार्थी सूची को बिना देर किए एक बार चेक कर लें। पर यदि आपको नहीं पता कि कैसे पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट चेक की जाती है तो इसमें आज हम आपकी मदद करेंगे। तो चलिए आपको पूरा तरीका बताते हैं और साथ में इस योजना की सारी अहम जानकारी भी आपको बताएंगे।
पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट 2026 (PM Ujjwala Yojana List)
अपने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लिए अपना आवेदन पत्र जमा किया है तो अब आप योजना की लिस्ट में अपने नाम को चेक कर सकते हैं। दरअसल पीएम उज्ज्वला योजना की लाभार्थी लिस्ट सार्वजनिक हो चुकी है।
इस सूची में जिन महिलाओं का नाम सम्मिलित किया गया होगा इन सबको मुफ्त में गैस कनेक्शन का फायदा दिया जाएगा। आप सभी के लिए लाभार्थी लिस्ट को चेक करना बहुत आसान है क्योंकि आप संबंधित वेबसाइट पर जाकर इसे सरलता के साथ देख सकते हैं।

PM Ujjwala Yojana Beneficiary List 2026 Overview
| विभाग का नाम | पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय |
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना |
| लेख का नाम | पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट |
| योजना की शुरुआत | मई 2016 |
| लाभ | फ्री गैस कनेक्शन |
| अतिरिक्त लाभ | ₹300 की सब्सिडी |
| आयु | 18 साल से अधिक हो |
| लिस्ट का माध्यम | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.pmuy.gov.in/ |
पीएम उज्ज्वला योजना की जानकारी
हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा साल 2016 में पीएम उज्ज्वला योजना को शुरू किया गया था। यह योजना विशेष तौर से गांव में रहने वाली महिलाओं के लिए फायदेमंद है। दरअसल अब गांव की महिलाओं को पारंपरिक चूल्हे का उपयोग करके भोजन तैयार नहीं करना पड़ेगा।
चूल्हे से निकलने वाला धुआं महिलाओं की आंखों के लिए और स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक होता है। इस तरह से महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों और छोटे बच्चों के लिए भी चूल्हे का धुआं नुकसानदायक होता है। वहीं इसका नकारात्मक प्रभाव हमारे पर्यावरण पर भी पड़ता है।
तो पीएम उज्ज्वला योजना के जरिए से सरकार गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त में गैस कनेक्शन देती है। इसके अलावा अन्य जरूरी चीजें जैसे कि भरा हुआ गैस सिलेंडर, पाइप, चूल्हा और रेगुलेटर आदि भी महिलाओं को प्राप्त होता है।
पीएम उज्ज्वला योजना के लाभ (PM Ujjwala Yojana Benefits)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के माध्यम से जो फायदे मिलते हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-
- गरीब परिवारों की महिलाओं का स्वास्थ्य बेहतर बनेगा क्योंकि पारंपरिक चूल्हे पर काम नहीं करना पड़ेगा।
- बीपीएल श्रेणी की महिलाएं सरलता के साथ अपना खाना तैयार कर पाएंगी।
- सरकार महिलाओं को बिल्कुल मुफ्त में गैस कनेक्शन और अन्य जरूरी सामान देती है।
- निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन का लाभ लेकर महिलाएं आधुनिक तरीके से भोजन बनाने योग्य बन रही हैं।
पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता (Eligibility for PM Ujjwala Yojana)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के पंजीकरण के लिए भारत की महिलाओं को कुछ पात्रता शर्तों को पूरा करने की आवश्यकता होती है जैसे:-
- महिला भारतीय नागरिक हो और महिला की आयु 18 साल से ज्यादा हो।
- आवेदिका के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन ना हो।
- जो महिलाएं बीपीएल परिवार के तहत आती हैं इन सबको लाभ दिया जाता है।
- महिला ने पहले कभी भी उज्ज्वला योजना का लाभ ना लिया हो।
- घर का कोई भी सदस्य है या फिर आवेदन जमा करने वाली महिला आयकर दाता ना हो।
पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आवेदन देने के लिए आपको जो दस्तावेज पंजीकरण के समय जमा करने पड़ेंगे इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित विस्तृत रूप से आपको दी है:-
- आधार कार्ड
- बीपीएल राशन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- पास प्रमाण पत्र
- मतदाता पहचान पत्र
- पासपोर्ट आकार फोटो
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट कैसे चेक करें? (How to Check PM Ujjwala Yojana List)
यदि आप पीएम उज्जवला योजना लिस्ट को चेक करना चाहतीं हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित बताया गया तरीका अपनाना चाहिए:-
- योजना की लिस्ट देखने के लिए आपको सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की वेबसाइट पर जाना है।
- यहां होम पेज पर अब आपको बेनिफिशियरी लिस्ट का विकल्प ढूंढ कर इसे क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपके सामने अन्य पेज आएगा जहां आपको अपना राज्य, जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, गांव आदि का चयन कर लेना है।
- इसके तुरंत बाद ही आपके सामने पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट खुल जाएगी।
- अब इस लिस्ट में आप अपना नाम ढूंढ सकती हैं कि इसमें सम्मिलित किया गया है या नहीं।
- सूची में आपका नाम मिल जाता है तो फिर आप निश्चित रहिए क्योंकि उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन आपको मुफ्त में मिलने वाला है।
FAQs
पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट 2026 मैं कैसे चेक कर सकती हूं?
पीएम उज्ज्वला योजना लिस्ट को संबंधित वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकती हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का फायदा कौन ले सकता है?
भारत की जो महिलाएं बीपीएल श्रेणी के तहत आती हैं वे सब इस योजना का फायदा ले सकतीं हैं।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की लाभार्थी सूची में नाम आने पर क्या होगा?
आपका नाम यदि योजना की लाभार्थी लिस्ट में दर्ज है तो फिर सरकार से आपको मुफ्त में एलपीजी गैस कनेक्शन की सुविधा मिलेगी।



I’m applying