पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए नया नोटिफिकेशन जारी हुआ है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से इस भर्ती के तहत 5500 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
इस तरह से हरियाणा पुलिस विभाग में काम करने के लिए महिला और पुरुष दोनों ही आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत हरियाणा राज्य सरकार अपने राज्य के मूल निवासियों को आरक्षण भी देगी। आप सभी अपना आवेदन जनवरी 2026 तक ऑनलाइन तरीके का उपयोग करके जमा कर सकते हैं।
आपको अगर पुलिस कांस्टेबल भर्ती के बारे में जानकारी चाहिए तो आपके लिए हमारा आज का यह आर्टिकल पढ़ना फायदेमंद रह सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि पुलिस कांस्टेबल भर्ती की आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, शारीरिक योग्यता, आवेदन प्रक्रिया इत्यादि को क्या निर्धारित किया गया है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 (Police Constable Recruitment)
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से पुलिस विभाग भर्ती के लिए नया विज्ञापन जारी हुआ है। विज्ञापन के मुताबिक 5500 खाली पदों पर योग्य महिला और पुरुष उम्मीदवारों को कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी पर नियुक्त किया जाएगा।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जा चुकी है इसलिए सभी अपना आवेदन ऑनलाइन दे सकते हैं। फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 25 जनवरी है और आप सबको इस निर्धारित तिथि तक ही अपना आवेदन पत्र जरूर जमा करना होगा।

Police Constable Vacancy 2026 Overview
| भर्ती निकाय | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग |
| भर्ती का नाम | पुलिस कांस्टेबल भर्ती |
| पद का नाम | कांस्टेबल |
| कुल पद | 5500 |
| शैक्षणिक योग्यता | 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष |
| नौकरी का स्थान | हरियाणा |
| आयु | 18 वर्ष से 25 वर्ष |
| आवेदन की अंतिम तिथि | जनवरी 2026 |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.hssc.gov.in/ |
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा (Age Limit for Police Constable Recruitment)
- उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 साल से कम होनी आवश्यक है।
- सभी आवेदकों की आयु की गणना 1 जनवरी साल 2026 को ध्यान में रखकर की जाएगी।
- जो हरियाणा राज्य के निवासी हैं और आरक्षित श्रेणी से संबंध रखते हैं इन्हें ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के अंतर्गत पद विवरण
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए 5500 रिक्त पद भरे जाने वाले हैं जिनका विवरण कुछ इस प्रकार से है:-
| Post Name | Number of Post |
|---|---|
| पुरुष कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी | 4500 पद |
| महिला कांस्टेबल सामान्य ड्यूटी | 600 पद |
| पुरुष कांस्टेबल जीआरपी | 400 पद |
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for Police Constable Recruitment)
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार से बताई गई है:-
- आवेदक ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष योग्यता हासिल की हो।
- अभ्यर्थी ने कक्षा दसवीं में हिंदी या फिर संस्कृत में से कोई एक विषय जरूर पढ़ा होना चाहिए।
- अगर आप पुलिस कांस्टेबल भर्ती की ज्यादा जानकारी चाहते हैं तो आप भर्ती का विज्ञापन चेक कर सकते हैं।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए शारीरिक योग्यता
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की जो शारीरिक योग्यता है वह कुछ इस प्रकार से होनी चाहिए:-
लंबाई :-
| श्रेणी | कद | कद (आरक्षित वर्ग के लिए) |
|---|---|---|
| पुरुष अभ्यर्थी | 170 सेंटीमीटर | 168 सेंटीमीटर |
| महिला अभ्यर्थी | 158 सेंटीमीटर | 156 सेंटीमीटर |
सीना:-
| श्रेणी | सीना | सीना (आरक्षित वर्ग के लिए) |
|---|---|---|
| पुरुष अभ्यर्थी | 83 सेंटीमीटर | 81 सेंटीमीटर |
| महिला अभ्यर्थी | NA | NA |
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा कुछ इस प्रकार से होगी:-
| श्रेणी | दौड़ | समय |
|---|---|---|
| पुरुष अभ्यर्थी | 2.5 किलोमीटर | 12 मिनट |
| महिला अभ्यर्थी | 1 किलोमीटर | 6 मिनट |
| भूतपूर्व सैनिक | 1 किलोमीटर | 5 मिनट |
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन जमा करने के इच्छुक हैं तो इन्हें शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। दरअसल हरियाणा कर्मचारी आयोग ने इस भर्ती के लिए कोई भी आवेदन फीस तय नहीं की है।
पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Police Constable Recruitment)
अगर आपको पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए अपना आवेदन पत्र जमा करना है तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-
- सर्वप्रथम आपको हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर अब आपको हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 मिलेगा आपको इसे क्लिक करना है।
- यहां अब आपके सामने आवेदन पत्र आएगा इसमें आपको सभी पूछी गई जानकारी को दर्ज कर देना है।
- अब जितने भी दस्तावेज आवेदन के लिए अनिवार्य किए गए हैं इन सबको आपने अपलोड कर देना है।
- अंत में आपको अपना हरियाणा पुलिस भर्ती का फॉर्म एक बार चेक करना है और फिर सबमिट का बटन दबाना है।
- आवेदन पत्र को सबमिट करने के पश्चात आपको जरूरी है कि इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।
FAQs
पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के माध्यम से कितने खाली पद भरे जाएंगे?
हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से 5500 खाली पदों को भरा जाएगा।
क्या सभी नागरिकों को आरक्षण का लाभ दिया जाएगा?
जी नहीं केवल हरियाणा के रहने वाले मूल निवासी ही आरक्षण का फायदा ले पाएंगे।
मैं अपना हरियाणा पुलिस भर्ती का आवेदन पत्र कब तक जमा कर सकता हूं?
आप अपना हरियाणा पुलिस भर्ती का आवेदन पत्र 25 जनवरी तक जमा कर सकते हैं।


