Post Office RD Scheme 2026: पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम से मिलेगा लाखों का रिटर्न, देखें पूरी जानकारी

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम एक अत्यंत मुनाफे वाली योजना है जिसमें आप मासिक 2000 रूपए की राशि को जमा करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना में आपको 5 वर्षों में सुरक्षित तरीके से निवेश करने का मौका मिल रहा है।

यह योजना इसलिए सुरक्षित है क्योंकि इसको केंद्र सरकार की तरफ से समर्थित किया गया है। तो आप बिना किसी जोखिम के नियमित रूप से छोटी बचत करके काफी बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

तो अगर आपको अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए किसी भरोसे वाली निवेश योजना की तलाश है तो आपको पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करना लाभदायक हो सकता है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे यह योजना आपके लिए फायदेमंद है और किस तरह से आप खाता आरंभ कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम 2026 (Post Office RD Scheme)

भारतीय डाकघर की तरफ से पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम योजना को सभी नागरिकों के लिए चलाया जा रहा है। इस प्रकार से यह रिकॉर्डिंग डिपॉजिट वाली योजना आपके लिए एक अच्छा निवेश का विकल्प हो सकती है।

इस योजना में निवेश करने की सबसे खास बात यह है कि बाजार का जोखिम इस पर असर नहीं डालता है। तो हर महीने आप थोड़ी बहुत राशि को निवेश करके अपने लिए अच्छी राशि तैयार कर सकते हैं। ‌

तो भारतीय डाकघर की रिकरिंग डिपॉजिट योजना विशेष कर उन सब नागरिकों के लिए लाई गई है जो मासिक रूप से एक राशि को जमा करके बचत करना चाहते हैं। इस तरह से आपको योजना में 5 वर्षों तक के लिए पैसे जमा करने होते हैं।

Post Office RD Scheme

Post Office New Scheme 2026 Overview

विभाग का नामभारतीय डाक विभाग
योजना का नामपोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम
योजना का प्रकारबचत खाता
वर्ष2026
परिपक्क्वता अवधि5 वर्ष
न्यूनतम निवेश₹100
ब्याज दर6.7 % वार्षिक
आवेदन प्रक्रियाऑफलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.indiapost.gov.in/

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के तहत ब्याज दर (Post Office RD Scheme Interest Rate)

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट योजना के द्वारा आपको 6.7 प्रतिशत का वार्षिक ब्याज प्रदान किया जाता है। ‌तो योजना के तहत यह ब्याज तिमाही चक्रवृद्धि के आधार पर निवेशकों को दिया जाता है।

तो इस वजह से योजना में कम जोखिम के साथ आपको स्थिर तौर पर मुनाफा मिलने की संभावना रहती है। यही कारण है कि जो लोग बिना किसी खतरे के अपने पैसे को निवेश करने के इच्छुक हैं इन सबके लिए यह योजना लाभदायक है।

आप पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट योजना में अपने बजट के अनुसार 100 रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। तो विद्यार्थी, गृहणियां, छोटे व्यवसाय करने वाले या नौकरीपेशा लोग अपनी क्षमता के मुताबिक योजना में राशि का योगदान कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की विशेष सुविधा

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करने की एक विशेष बात यह भी है कि आप आसानी के साथ इसमें अपने पैसे को जमा कर सकते हैं। दरअसल इस योजना में आप ऑनलाइन, चेक या नकद के द्वारा सरलता के साथ राशि जमा कर सकते हैं।

इसके अलावा आप अपने बचत खाता को अपने रिकरिंग डिपॉजिट खाते से भी लिंक कर सकते हैं जिसके बाद हर महीने किस्त स्वयं कट जाएगी। अगर आप चाहें तो आप एक साथ कई माह की किस्तें या फिर पूरे 5 वर्षों की किस्तों का भुगतान पहले ही कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की गणना

Monthly Deposit (₹)Total Investment (5 Years)Estimated Interest EarnedEstimated Maturity Amount
₹1000₹60,000₹11,366₹71,366
₹2000₹1,20,000₹22,732₹1,42,732
₹3000₹1,80,000₹34,098₹2,14,098
₹5000₹3,00,000₹56,829₹3,56,829

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के लिए पात्रता (Eligibility for Post Office RD Scheme)

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में खाता निम्नलिखित देश के नागरिक शुरू कर सकते हैं:-

  • कोई भी व्यस्क व्यक्ति पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में अपना खाता आरंभ कर सकता है।
  • जो बच्चे 10 साल की आयु के हैं या फिर इससे ज्यादा उम्र के हैं लेकिन नाबालिग हैं वे भी अपना खाता आरंभ करवा सकते हैं।
  • योजना के तहत एकल और संयुक्त खाते को आरंभ किया जा सकता है।
  • परिवार के सारे सदस्य मिलकर बचत खाते को आरंभ कर सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का खाता एनआरआई द्वारा शुरू नहीं किया जा सकता।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करना है सुरक्षित

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट योजना उन सब लोगों के लिए बेहतरीन है जो यह चाहते हैं कि वे सुरक्षित तरीके से निवेश करके निश्चित रूप से अच्छा मुनाफा प्राप्त करें। तो देखा जाए तो योजना में निवेश करने पर आपको बचत की आदत होती है।

आप किसी भी आपातकालीन स्थिति या अपने बच्चों की शिक्षा के लिए पैसे जमा कर सकते हैं। इस योजना में किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं है इस वजह से आप अपनी वित्तीय स्थिति को सक्षम बना सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम के अंतर्गत खाता कैसे खोलें? (How to Open an Account under Post Office RD Scheme)

भारत के जो भी नागरिक पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट योजना में अपना खाता शुरू करना चाहते हैं तो इसके लिए इन्हें योजना के संबंधित बैंक या फिर डाकघर जाना होता है।

आपको अपने साथ सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर जाने चाहिएं। तो आप ऑफलाइन माध्यम का उपयोग करके अपना पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का खाता शुरू कर सकते हैं।

Official Website

FAQs

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम 2026 क्या है?

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम एक मासिक रूप से बचत करने वाली योजना है जिसमें आप 5 वर्षों के लिए बचत करके हर महीने योगदान कर सकते हैं।

मुझे पोस्ट ऑफिस आरडी योजना में निवेश करने पर कितना ब्याज मिलेगा?

आपको पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में निवेश करने पर 6.7% ब्याज हर साल मिलेगा।

क्या इस योजना में निवेश करना सुरक्षित है?

जी हां इस योजना में निवेश करना पूरी तरह से सुरक्षित है क्योंकि यह योजना केंद्र सरकार ने समर्थित की है तो आपका पैसा बिल्कुल भी खतरे में नहीं रहता है।

Leave a Comment