Ration Card Online eKYC 2026: राशन कार्ड की ई-केवाईसी यहाँ से करें ऑनलाइन अपडेट

यदि आपने अभी तक अपनी राशन कार्ड की ऑनलाइन ई-केवाईसी को संपन्न नहीं किया है तो आपका नाम राशन कार्ड से काटा जा सकता है। बिहार में इस समय 52.22 लाख नाम को राशन कार्ड से काट दिया गया है। तो जितने भी लोगों ने ई-केवाईसी को नहीं किया है इन सबको राशन कार्ड का फायदा नहीं मिलेगा।

दरअसल बिहार की राज्य सरकार के द्वारा राशन कार्ड के सत्यापन के चरण को शुरू कर दिया गया है। अब तक काफी बड़ी संख्या में लोगों का सत्यापन पूरा हो गया है और जिन्होंने ईकेवाईसी को नहीं करवाया है इन सबका नाम राशन कार्ड से हटा दिया गया है।

ऐसे में आपको यह पता होना चाहिए कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत यदि आपको लाभ लेना है तो आपको ईकेवाईसी को करवाना होगा। आज आपको हम राशन कार्ड ऑनलाइन ई-केवाईसी की पूरी जानकारी देंगे ताकि आप आसानी से इस कार्य को घर बैठे कर सकें।

राशन कार्ड ऑनलाइन ई-केवाईसी 2026 (Ration Card Online eKYC)

वर्तमान में बिहार में राशन कार्ड धारकों का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक 6 करोड़ से ज्यादा लोगों का सत्यापन हो गया है। जिन लोगों ने अपनी ई-केवाईसी को नहीं करवाया है इनके नाम राशन कार्ड से हटाए जा रहे हैं। तो अब तक 52.22 लाख नाम काट दिए गए हैं और इन सबको अब मुफ्त में राशन का फायदा नहीं मिल पाएगा।

बिहार राज्य सरकार ने उन सब लोगों को आदेश जारी किया है जिनके पास राशन कार्ड है कि वे तुरंत अपनी ईकेवाईसी करवा लें। जो लोग अपनी केवाईसी नहीं करते हैं तो तब इन्हें योजना का अपात्र घोषित कर दिया जाएगा और फिर इनके नाम को लाभार्थी सूची से काट दिया जाएगा।

Ration Card Online eKYC

Ration Card Online eKYC Update 2026 Overview

विभाग का नामखाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग
लेख का नामराशन कार्ड ऑनलाइन ई-केवाईसी
दस्तावेज का नामराशन कार्ड
राशन के प्रकारएपीएल, बीपीएल, एएवाय
राशन कार्ड के लाभफ्री खाद्य सामग्री
वर्ष2026
बिहार में हटाए गए नाम52.22 लाख
ई-केवाईसी प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://nfsa.gov.in/

राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट कैसे चेक करें (How to Check Ration Card Gramin List)

राशन कार्ड ग्रामीण लिस्ट को आप सभी लोगों को चेक करना चाहिए। इस लिस्ट को चेक करके आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपका नाम सूची में लिखा हुआ है अथवा नहीं। बिहार राज्य सरकार ने अब तक 50 लाख से भी अधिक नाम राशन कार्ड की सूची से हटा दिए हैं।

इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपका नाम काटा गया है या नहीं। तो इसको लेकर अगर आपके मन में किसी प्रकार की कोई दुविधा है तो आप अपना नाम अपनी गांव की लिस्ट में ऑनलाइन देख सकते हैं।

इसके लिए आपको सर्वप्रथम संबंधित विभाग की वेबसाइट पर चले जाना है और फिर आरसीएमसी रिपोर्ट का बटन दबाना है। इस प्रकार से अब आपको आगे अपना जिला चुन लेना है। यहां पर अब आपके सामने आपके जिले की शहरी और ग्रामीण लाभार्थियों की लिस्ट आ जाएगी।

आप अगर गांव में रहते हैं तो आपको गांव वाले विकल्प को दबाना है और अगर शहर में रहते हैं तो शहर वाले विकल्प को क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना ब्लॉक का चयन करना है और आपके सामने फिर आपकी पंचायत की लिस्ट आ जाएगी।

अब यहां पर आपको अपनी पंचायत के नाम को दबाना है और इसके तहत आने वाले सारे गांवों की सूची आपके सामने खुल जाएगी। आगे आपको अपने गांव का विकल्प क्लिक करना है और अब सभी लाभार्थियों के नाम की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी।

अब आपको अपने राशन कार्ड संख्या के आगे दिए गए विकल्प को क्लिक कर देना है और इस तरह से आप अपनी राशन कार्ड की ग्रामीण लिस्ट को देख सकते हैं।

राशन कार्ड दस्तावेज की जानकारी

अगर आप अपने राशन कार्ड का विवरण जानना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर आरसी डिटेल वाला विकल्प क्लिक करना है। यहां पर अब आपको शहरी अथवा ग्रामीण दोनों विकल्पों में से किसी एक का चयन करना है।

आगे फिर आपको अपना जिला चुनना है और अपने राशन कार्ड के नंबर को दर्ज करना है। यहां पर अब आपको राशन कार्ड की सारी जानकारी दिखाई देगी। अगर आपने शहरी विकल्प चुना है तो ऐसे में 21 डिजिट की संख्या होती है पर आपको बॉक्स में सिर्फ 20 नंबर लिखने का विकल्प मिलेगा। इसलिए आपको अपने राशन कार्ड की संख्या में से 9वां अंक छोड़ना है और बाकी संख्या डाल देनी है।

राशन कार्ड ई-केवाईसी ऑफलाइन प्रक्रिया

राशन कार्ड की ईकेवाईसी करने के लिए आपको यदि ऑफलाइन तरीके का उपयोग करना है तो ऐसे में आपको अपने नजदीक के राशन दुकानदार के पास जाना है। यहां पर अब आपको अपने साथ अपना राशन कार्ड और आधार कार्ड लेकर जाना है। फिर राशन डीलर आपका बायोमेट्रिक सत्यापन ऑफलाइन करेगा।

राशन कार्ड की ई-केवाईसी ऑनलाइन अपडेट कैसे करें? (Step for Ration Card Online eKYC)

यदि आप अपने राशन कार्ड की ई-केवाईसी को ऑनलाइन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-

  • सर्वप्रथम आपको अपने मोबाइल फोन में दो एप्लीकेशन मेरा केवाईसी एप्प और आधार फेस आरडी ऐप को डाउनलोड करना है।
  • अब आपको अपने मोबाइल फोन की लोकेशन को खोल लेना है और मेरा केवाईसी एप्लीकेशन को भी खोलना है।
  • यहां अब आपको अपने राज्य का चयन करना है और फिर वेरीफाई लोकेशन वाला बटन दबाना है।
  • सत्यापन करने के बाद फिर आपको अपना आधार नंबर लिखना है और पंजीकृत मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी मिलेगा इसे सही से लिखना है।
  • इसके साथ ही आपको दिया गया कैप्चा कोड भी लिखना है और फेस ईकेवाईसी का बटन दबाना है।
  • यहां पर अब आपके मोबाइल फोन का कैमरा खुल जाएगा और जो गोल घेरा है इसमें आपको अपना चेहरा दिखाना है।
  • चेहरा दिखाते हुए आपको अपनी पलकें झपकानीं हैं और जैसे ही घेरा हरे रंग का होगा तो आपकी केवाईसी हो जाएगी।

कैसे पता करें कि राशन कार्ड केवाईसी पूरी हुई है या नहीं

यदि आप यह पता लगाना चाहते हैं कि आपकी केवाईसी पूरी हो गई है या नहीं तो इसके लिए बहुत आसान सा तरीका अपनाया जा सकता है। इसके लिए आपको मेरा केवाईसी मोबाइल एप्लीकेशन को खोल लेना है।

अब आपको अपने राज्य का चयन करके लोकेशन को खोलना है। यहां पर आपको अपनी लोकेशन सत्यापित करनी है और फिर आधार नंबर को डालना है।

यहां जो ओटीपी आपको फोन पर मिलेगा इसे दर्ज करके सत्यापन करना है। अगर आपकी ईकेवाईसी के सामने वाई लिखा हुआ है तो इसका मतलब है कि आपकी ई-केवाईसी पूरी हो चुकी है।

Official Website

FAQs

बिहार में कितने लोगों के नाम को राशन कार्ड से काटा गया है?

बिहार में 52.22 लाख लोगो के नाम को राशन कार्ड से काट दिया गया है।

ईकेवाईसी ना करवाने पर क्या होगा?

ई-केवाईसी ना करवाने पर आपको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का फायदा नहीं मिल पाएगा।

बिहार में रहने वाले लोग अपने राशन कार्ड की जानकारी कैसे जान सकते हैं?

अगर आप अपने राशन कार्ड की जानकारी जानना चाहते हैं तो आपको संबंधित वेबसाइट पर जाकर आरसी डिटेल के तहत निर्देशों का पालन करते हुए विवरण जान लेना है।

Leave a Comment