आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। यदि आप रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं तो ऐसे में आपके लिए आज हमारे पास एक महत्वपूर्ण जानकारी है।
दरअसल आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए पुरानी तारीखों को स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में अब नई तिथियों की घोषणा की गई है। तो ऐसे में अब 31 जनवरी से आप सभी इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से 22000 खाली पदों को भरा जाएगा। तो ऐसे में अगर आपको अपना आवेदन जमा करना है तो इसके लिए आपको हमारा आज का यह पोस्ट पूरा पढ़ना चाहिए। आज इस लेख में हम आपको रेलवे ग्रुप डी की आवेदन की नई तारीख, शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया, सैलरी आदि की जानकारी देंगें।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 (RRB Group D Vacancy)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के माध्यम से 22000 खाली पदों को भरा जाने वाला है। दरअसल इस भर्ती को लेकर पहले 27 दिसंबर को विज्ञापन की घोषणा जारी की गई थी। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 21 जनवरी से लेकर 20 फरवरी तक चलने वाली थी।
लेकिन अब आवेदन की तिथि में बदलाव कर दिया गया है। तो अब नई तारीख के अनुसार 31 जनवरी से आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। आप सभी उम्मीदवार अपना फॉर्म फिर 2 मार्च तक जमा कर पाएंगे।

RRB Group D Recruitment 2026 Overview
| विभाग का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड |
| भर्ती का नाम | आरआरबी ग्रुप डी भर्ती |
| पद का नाम | असिस्टेंट, इंजीनियर, ट्रैक मेंटेनर, ट्रैफिक पॉइंट बी आदि |
| कुल पद | 22000 |
| आयु सीमा | 18 साल से लेकर 33 साल तक |
| वेतन | 18000 रुपए |
| आवेदन प्रारम्भ | 31 जनवरी 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 2 मार्च 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://indianrailways.gov.in/ |
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आधार अपडेट करवाना आवश्यक
रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से जो नोटिफिकेशन जारी किया गया है इसमें उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण सलाह दी गई है। सूचना के अनुसार सभी अभ्यर्थियों को आवेदन से पूर्व अपने आधार कार्ड के विवरण को अपडेट करना चाहिए।
आप सभी के आधार कार्ड पर लिखा आपका नाम और आपकी जन्म की तारीख जरूरी है कि आपकी कक्षा दसवीं के प्रमाण पत्र से मेल खानी चाहिए। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आवेदन के समय आपको कोई भी परेशानी ना आए तो आपको अपने आधार कार्ड में अपना मौजूदा फोटो अपडेट कर लेना चाहिए।
इसके साथ ही आपको बायोमेट्रिक जानकारी जैसे कि आईरिस स्कैन, फिंगरप्रिंट इत्यादि को भी अवश्य अपडेट कर लेना चाहिए। यह सभी जरूरी निर्देश रेलवे भर्ती बोर्ड की तरफ से नोटिस में जारी किए गए हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत पद विवरण
रेलवे भर्ती बोर्ड के द्वारा 22000 खाली पदों में सबसे ज्यादा रिक्तियां इंजीनियरिंग विभाग के लिए आई हैं इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
| पद का नाम | पद शंख्या |
|---|---|
| इंजीनियरिंग विभाग | 12500 |
| ट्रैक मेंटेनर ग्रेड 4 | 1100 |
| ट्रैफिक पॉइंट बी | 5000 |
| असिस्टेंट एस एंड टी | 1500 |
| असिस्टेंट सी एंड डब्ल्यू | 1000 |
| असिस्टेंट टीआरडी | 800 |
| असिस्टेंट ट्रैक मशीन और असिस्टेंट ब्रिज | 600-600 |
| असिस्टेंट पी-वे | 300 |
| असिस्टेंट ऑपरेशन | 500 |
| असिस्टेंट लोको शीट | 200 |
| पूर्वी मध्य रेलवे | 993 |
| दक्षिण पूर्वी रेलवे | 1199 |
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for RRB Group D Vacancy)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के संक्षिप्त नोटिफिकेशन के मुताबिक शिक्षा योग्यता की जानकारी कुछ इस तरह से दी हुई है:-
- संक्षिप्त विज्ञापन में अभी शिक्षा योग्यता की सारी जानकारी सही प्रकार से नहीं दी गई है।
- इसलिए जब इस भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन आएगा तो इसमें शिक्षा से संबंधित सारा विवरण दिया जाएगा।
- संभावना है कि कक्षा दसवीं और आईटीआई पास अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए फॉर्म भर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आयु सीमा
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जो आयु सीमा निर्धारित की गई है इसकी जानकारी कुछ इस तरह से है:-
- आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु आवश्यक है कि अभ्यर्थी की उम्र 18 साल से लेकर 33 साल तक हो।
- जो उम्मीदवार ओबीसी श्रेणी के हैं इन सबको 3 साल की छूट अधिकतम आयु में दी जाएगी।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को 5 वर्षों की छूट ऊपरी आयु में मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (RRB Group D Vacancy Selection Process)
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए जो चयन प्रक्रिया तय की गई है इस सबके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से है:-
- सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित टेस्ट के लिए उपस्थित होना होगा।
- सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी जिसमें अभ्यार्थियों को 100 सवाल हल करने के लिए आएंगे।
- गलत उत्तर देने के लिए आपके एक तिहाई अंक को काटा जाएगा।
- इसके पश्चात फिर शारीरिक दक्षता परीक्षा का चरण चलाया जाएगा।
- शारीरिक दक्षता परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों को फिर दस्तावेज सत्यापन के लिए और मेडिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
रेलवे भर्ती बोर्ड की इस भर्ती के लिए आप सभी अभ्यर्थियों को जो शुल्क जमा करना होगा वह आपकी श्रेणी के अनुसार कुछ इस तरह से रखा गया है:-
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 500 रुपए का शुल्क जमा करना होगा। यह शुल्क 400 रूपए का सीबीटी परीक्षा के बाद वापस कर दिया जाएगा।
- अगर आपको आवेदन शुल्क की और अधिक जानकारी चाहिए तो आप इस भर्ती के डिटेल नोटिफिकेशन को जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for RRB Group D Vacancy)
रेलवे भर्ती बोर्ड की ग्रुप डी भर्ती हेतु आप सबको अपना आवेदन कुछ इस प्रकार से भरना होगा:-
- सबसे शुरुआत में आपको रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना होगा।
- अब आपको संबंधित भर्ती वाला लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना होगा।
- आपको रजिस्ट्रेशन करने के लिए अब न्यू रजिस्ट्रेशन वाले लिंक को क्लिक करना है।
- आपको अपनी सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करना है।
- इसके बाद आपको जो पंजीकरण संख्या और पासवर्ड मिलेगा इसके माध्यम से लॉगिन हो जाना है।
- आवेदन पत्र में प्रत्येक जानकारी को लिखना है और अपने हस्ताक्षर, फोटो एवं सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- आगे आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपने फार्म को जमा करके इसका प्रिंट निकाल लेना है।
FAQs
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 के तहत सैलरी कितनी मिलेगी?
सभी चुने गए उम्मीदवारों को लेवल 1 के अनुसार 18000 रुपए की सैलरी हर महीने मिलेगी।
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से लेकर 2 मार्च तक चलेगी।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों हेतु आयु सीमा कितनी रखी है?
रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप डी पदों हेतु आयु सीमा 18 साल से लेकर 33 साल तक रखी है।



Kajal