Sahara India Refund Re Submission 2026: सहारा इंडिया परिवार के रिफंड फॉर्म दोबारा भरना शुरू

यदि आप एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने सहारा इंडिया की वेबसाइट पर रिफंड पाने के लिए फॉर्म भरा था लेकिन वह अस्वीकार हो गया है। तो ऐसे में आपको चाहिए कि आप अपने आवेदन फार्म को दोबारा से जमा कर दें।तो अगर आपका आवेदन अस्वीकृत किया गया है तो ऐसे में आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप आसानी के साथ सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन हेतु आवेदन दे सकते हैं। लेकिन आपको यह पता होना चाहिए कि कैसे आप अपने फार्म में सुधार करके इसे दोबारा से जमा कर सकते हैं।

यदि आपको नहीं पता कि सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन का सही तरीका क्या है तो आपको हमारा आज का यह लेख पढ़ने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं कि कैसे इस प्रक्रिया को आप आसानी के साथ पूरा कर सकते हैं। इस तरह से यदि आपका आवेदन सही से जमा हो जाएगा तो फिर आपको आपका रिफंड जल्दी मिल जाएगा।

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन 2026 (Sahara India Refund Re Submission)

अगर आपने सहारा इंडिया की वेबसाइट पर अपना रिफंड पाने के लिए पंजीकरण पूरा किया है और वह अस्वीकार हो गया है तो अब आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। दरअसल सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन की प्रक्रिया प्रारंभ है।

तो इस प्रकार से आप अपने रि-सबमिशन फार्म को आसानी से अब ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। तो जिन लोगों के आवेदन को किसी गलती की वजह से रद्द किया गया है वे सब अपना फार्म अब भर सकते हैं।

Sahara India Refund Re Submission

Sahara India Refund 2026 Overview

विभाग का नामकेंद्रीय सहकारिता मंत्रालय
लेख का नामसहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन
पोर्टल का नामसहारा इंडिया रिफंड पोर्टल
वर्ष2026
रिफंड क़िस्त₹50000
ब्याज दर15% वार्षिक
आवश्यक विवरण सीआरएन नंबर व मोबाइल नंबर
रि-सबमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryLatest News
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mocrefund.crcs.gov.in/

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन कौन कर सकता है

सहारा इंडिया रिफंड को प्राप्त करने के लिए रि-सबमिशन फार्म को निम्नलिखित लोग भर सकते हैं:-

  • अगर आपने पंजीकरण के समय अपने दस्तावेज गलत जमा किए थे तो आपको दोबारा से फॉर्म भरना होगा।
  • जिन लोगों की पेमेंट फेल हुई है इन सबको भी दोबारा से फॉर्म भरना पड़ेगा।
  • सत्यापन की प्रक्रिया में यदि कोई गलती पाई जाती है तो तब भी आपको अपना फार्म दोबारा से भर कर देना होगा।
  • यदि अपने दस्तावेज अधूरे जमा किए हैं तो ऐसी स्थिति में भी आपको रि-सबमिशन फॉर्म भरना होगा।

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन के लिए आवश्यक दस्तावेज

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन करने के लिए आपको जिन महत्वपूर्ण दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ेगी इन सबका विवरण निम्नलिखित दिया गया है:-

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • सहारा डिपॉजिट सर्टिफिकेट
  • बैंक पासबुक विवरण
  • पासपोर्ट आकार फोटो
  • निवेशक के हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर आदि

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन के लाभ (Sahara India Refund Re Submission Benefits)

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन के बहुत से लाभ आप सबको मिल सकते हैं जैसे:-

  • जिन निवेशकों का आवेदन अस्वीकार हो गया है वे सब इसे अब दोबारा से सही करके पंजीकरण कर सकते हैं।
  • अगर आपके रि-सबमिशन फॉर्म में कोई गलती नहीं होगी तो आपको आपका रिफंड जल्दी ही मिल सकता है।
  • रिफंड प्राप्त करने हेतु आप घर बैठे ही अपना रि-सबमिशन फॉर्म भर सकते हैं।
  • अपना आवेदन पत्र दोबारा से जमा करने के पश्चात आप इसके स्टेटस को भी सरलता से चेक कर सकते हैं।
  • अगर आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है तो तब आपकी राशि आपके बैंक खाते में भेज दी जाती है।

सहारा इंडिया रिफंड के लिए रि-सबमिशन फॉर्म कैसे भरें? (Step for Sahara India Refund Re Submission)

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन के लिए आपको जो तरीका ऑनलाइन अपनाना होगा इसके बारे में पूरी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-

  • सबसे पहले आपको सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन के लिए संबंधित वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको लॉगिन से संबंधित विकल्प मिलेगा जिसे आपको दबाना होगा।
  • फिर आगे आपको अपना 14 अंकों का सीआरएन नंबर व अपना मोबाइल नंबर दर्ज कर देना है और आपको ओटीपी सत्यापित करना है।
  • ओटीपी सत्यापन के बाद आपको पोर्टल पर अपने आवेदन की गई कमी को ढूंढना है।
  • यहां आपको अब यह ध्यान से चेक करना है कि आपने कहां-कहां गलती की है।
  • यदि आपके आवेदन पत्र में बहुत ज्यादा गलती है तो ऐसे में आप इसे दोबारा से नए सिरे से भर सकते हैं।
  • रि-सबमिशन फॉर्म को भरने के बाद आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को दोबारा से अपलोड करना होगा।
  • इस तरह से फिर आपको आखिर में अपना फॉर्म सबमिट कर देना है।
  • यदि आपका आवेदन सही प्रकार से जमा हो जाएगा तो इसके बाद आपको जल्दी ही रिफंड मिल सकता है।

Official Website

FAQs

सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन फार्म मैं कैसे भर सकता हूं?

अगर आप सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन फार्म को भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सहारा इंडिया की वेबसाइट पर जाना होगा।

कौन से लोगों के आवेदन अस्वीकार किए जा रहे हैं?

उन सब लोगों के आवेदन अस्वीकार किए जा रहे हैं जिनके दस्तावेज अधूरे हैं या फिर गलत हैं। इस तरह से जिन्होंने अपना आवेदन सही प्रकार से जमा नहीं किया है इन सबके आवेदन को अस्वीकार किया जा रहा है।

मैं अपने सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन फार्म के आवेदन की स्थिति को कैसे देख सकता हूं?

अगर आप अपने सहारा इंडिया रिफंड रि-सबमिशन फार्म के आवेदन की स्थिति को चेक करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या और मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद आपके आवेदन का स्टेटस आपके सामने आ जाएगा।

2 thoughts on “Sahara India Refund Re Submission 2026: सहारा इंडिया परिवार के रिफंड फॉर्म दोबारा भरना शुरू”

Leave a Comment