Sambal Card Apply Online: घर बैठे ऑनलाइन बनेगा सम्बल कार्ड, ऐसे करें आवेदन

मध्य प्रदेश राज्य में रहने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को वित्तीय रूप से मजबूत करने और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए संबल कार्ड योजना को शुरू किया गया है। संबल कार्ड का फायदा विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से फायदा उठाने और आर्थिक मदद प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है।

इस तरह से मध्य प्रदेश सरकार ने मजदूरों का विकास करने के लिए इस योजना को साल 2018 में आरंभ किया था। जिनके पास संबल कार्ड होता है इन सब श्रमिक नागरिकों को विभिन्न परिस्थितियों के अनुसार अधिकतम 4 लाख रुपए तक की मदद मिलती है।

तो अगर आप भी अपना संबल कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन इसके लिए आवेदन भर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे संबल कार्ड क्या होता है, इसके लाभ, पात्रता शर्तें, दस्तावेज और ऑनलाइन पंजीकरण का पूरा तरीका क्या है।

संबल कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन (Sambal Card Apply Online)

मध्य प्रदेश सरकार ने संबल कार्ड योजना को असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए आरंभ किया है। साल 2018 में आरंभ की गई संबल कार्ड योजना के द्वारा एमपी सरकार गरीब लोगों को सामाजिक सुरक्षा के अलावा वित्तीय सहायता भी देना चाहती है।

इस तरह से योजना के तहत दुर्घटना बीमा, मातृत्व सहायता, अंतिम संस्कार सहायता इत्यादि के लिए 200000 रूपए से लेकर 400000 रूपए तक की मदद परिस्थितियों के मुताबिक की जाती है। इसके अलावा संबल कार्ड धारक व्यक्ति को बिजली के बिल में छूट दी जाती है और बच्चों की शिक्षा में भी अनिवार्य मदद की जाती है।

Sambal Card Apply Online

Sambal Card Online Apply 2026 Overview

विभाग का नामश्रम विभाग, मध्य प्रदेश शासन
योजना का नामसंबल कार्ड योजना
लेख का नामसंबल कार्ड योजना अप्लाई ऑनलाइन
योजना की शुरुआतसाल 2018
राज्यमध्य प्रदेश
उम्र 18 साल तक या इससे ज्यादा
लाभ400000 रूपए तक की वित्तीय सहायता
अतिरिक्त लाभ100 यूनिट तक मुफ्त में बिजली
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategorySarkari Yojana
आधिकारिक वेबसाइटhttps://sambal.mp.gov.in/

संबल कार्ड योजना का उद्देश्य

संबल कार्ड योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश राज्य सरकार का उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को और इनके परिवारों को मुसीबत के समय वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस तरह से इस योजना के तहत संबल कार्ड धारक को मृत्यु या फिर दुर्घटना होने पर मदद की जाती है ताकि इनकी सामाजिक सुरक्षा को पूरी तरह से सुनिश्चित किया जा सके।

एमपी सरकार यह भी चाहती है कि जो राज्य के कमजोर समुदायों के लोग हैं इन सबको विकसित जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित किया जाए। तो इसके लिए राज्य सरकार श्रमिकों को विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं से भी जोड़ रही है।

संबल कार्ड योजना के लाभ (Sambal Card Benefits)

जिन लोगों के पास संबल कार्ड होता है इन सबको जो फायदे इस योजना के तहत मिलते हैं इसके बारे में जानकारी कुछ इस प्रकार से दी गई है:-

विवरण लाभ
आकस्मिक मृत्यु पर4 लाख रुपए
प्राकृतिक मृत्यु2 लाख रुपए
अंतिम संस्कार सहायता5 हजार रुपए
मातृत्व सहायता16000 रुपए
बिजली 100 यूनिट तक मुफ्त

संबल कार्ड योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Sambal Card Apply Online)

आपको अगर संबल कार्ड बनवाना है तो ऐसे में इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा बनाए गए कुछ पात्रता मानदंडों को पूरा करना पड़ेगा:-

  • संबल कार्ड के आवेदन हेतु आवश्यक है कि आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी हो।
  • आवेदन देने वाला व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में दिहाड़ी मजदूर, निर्माण श्रमिक इत्यादि जैसे काम करता हो।
  • आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल तक या इससे ज्यादा होनी आवश्यक है।
  • आवेदन देने वाला मजदूर आयकर दाता ना हो और ना ही सरकारी नौकरी करता हो।

संबल कार्ड योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश के जो भी मजदूर संबल कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए इनके पास आवेदन के दौरान निम्नलिखित सारे दस्तावेज उपलब्ध होने आवश्यक हैं:-

  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • श्रमिक प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • बैंक खाता विवरण
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर

संबल कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step for Sambal Card Apply Online)

संबल कार्ड अप्लाई ऑनलाइन करने के लिए आपको जो प्रक्रिया दोहरानी चाहिए इससे संबंधित जानकारी हमने विस्तार से निम्नलिखित दी है:-

  • सबसे पहले आपको संबल कार्ड योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • होम पेज पर अब आपको रजिस्टर या फिर संबल कार्ड के लिए आवेदन करें वाला विकल्प मिलेगा आपको इसे दबाना है।
  • अब जो पेज आएगा इसमें आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को लिखना है और ओटीपी से सत्यापन पूरा करना है।
  • आगे आपको अपनी सारी व्यक्तिगत और अपने रोजगार से जुड़ी हुई जानकारी को भर लेना है।
  • अब जो भी संबल कार्ड के लिए अनिवार्य दस्तावेज हैं इन सबको अपलोड करना है।
  • अंत में आपको संबल कार्ड योजना का फॉर्म जमा करके पावती संख्या को नोट करके रख लेना है।
  • जब आपका आवेदन स्वीकृत हो जाएगा तो इसके बाद आप अपने संबल कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।

Official Website

FAQs

संबल कार्ड योजना को क्यों शुरू किया गया है?

संबल कार्ड योजना को इसलिए शुरू किया गया है ताकि मध्य प्रदेश के श्रमिक नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके।

मैं अपने संबल कार्ड को कैसे डाउनलोड कर सकता हूं?

आप अपने संबल कार्ड को संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपने आधार नंबर और ओटीपी को डालकर डाउनलोड कर सकते हैं।

संबल कार्ड कितने दिन में बन जाता है?

अगर आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है तो इसके बाद संबल कार्ड 15 दिन के अंदर-अंदर बन जाता है।

2 thoughts on “Sambal Card Apply Online: घर बैठे ऑनलाइन बनेगा सम्बल कार्ड, ऐसे करें आवेदन”

Leave a Comment