सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना उन सब भारत के नागरिकों के लिए लाई गई है जो अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं और सौर ऊर्जा का उपयोग करने में रूचि रखते हैं। सरकार के द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम इसलिए लिया गया है ताकि सभी नागरिकों को बिजली की सुविधा मुहैया कराई जा सके।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना उन सब भारत के नागरिकों के लिए लाई गई है जो अपने बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं और सौर ऊर्जा का उपयोग करने में रूचि रखते हैं। सरकार के द्वारा यह महत्वपूर्ण कदम इसलिए लिया गया है ताकि सभी नागरिकों को बिजली की सुविधा मुहैया कराई जा सके।
अगर आप सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत अपने घर की छत पर सोलर पैनल को स्थापित करवा लेते हैं तो तब आपका बिजली का बिल मामूली सा आएगा। इसके अलावा आपको सोलर पैनल पर सब्सिडी का फायदा भी दिया जाएगा।
अगर आपको नहीं पता कि कैसे अपने घर में सोलर पैनल को लगवा सकते हैं और सब्सिडी का लाभ ले सकते हैं तो इसके लिए आज हम आपकी पूरी मदद करेंगे। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि योजना के तहत आपको कितनी सब्सिडी मिलेगी और आवेदन के लिए दस्तावेज, पात्रता शर्तें और पंजीकरण प्रक्रिया क्या है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना 2026 (Solar Rooftop Subsidy Yojana)
हमारे देश में आज भी ऐसे बहुत सारे क्षेत्र हैं जहां के लोगों को बिजली की सुविधा सही प्रकार से नहीं मिल रही है। लेकिन हम सब जानते हैं कि हर व्यक्ति और हर परिवार के लिए बिजली का महत्व काफी ज्यादा होता है। बिजली हमारे दैनिक कामों को पूरा करने के लिए बहुत जरूरी है।
इसके अलावा बहुत सारे गरीब नागरिक हमारे देश में ऐसे भी रहते हैं जो मासिक रूप से भारी बिजली के बिल को भरने में असमर्थ होते हैं। इस प्रकार से इन लोगों को सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का फायदा दिया जा रहा है। जो भी भारतीय नागरिक इस योजना के जरिए से सोलर पैनल लगवाते हैं तो इनको सब्सिडी के अलावा 300 यूनिट बिजली भी निशुल्क दी जाती है।
इस तरह से भारत सरकार देश के जरूरतमंद लोगों की बिजली की आवश्यकताओं को पूरा कर रही है। जबकि दूसरी तरफ सोलर पैनल को लगवाने पर वातावरण को भी कोई नुकसान नहीं होता। यही वजह है कि सरकार सौर ऊर्जा के लिए भारतीय लोगों को प्रोत्साहन देती है।

Solar Rooftop Subsidy 2026 Overview
| विभाग का नाम | नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय |
| योजना का नाम | सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना |
| वर्ष | 2026 |
| लाभ | सोलर पैनल लगवाने पर ₹78000 की सब्सिडी |
| सोलर पैनल क्षमता | 1 किलोवाट, 2 किलोवाट, 3 किलोवाट |
| उम्र | 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो |
| उद्देश्य | देश में सौर्य ऊर्जा को बढ़ावा देना |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Sarkari Yojana |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://mnre.gov.in/ |
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना में सोलर पैनल क्षमता
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के तहत जो राशि आप सभी को मिल सकती है वह आपके सोलर पैनल के ऊपर निर्भर होती है। इस प्रकार से अगर आप 1 किलोवाट वाले सोलर पैनल को अपने घर में लगवाते हैं तो आपको 30 हजार रुपए की सब्सिडी मिलती है।
वहीं अगर आप 2 किलोवाट वाला सोलर पैनल अपने घर की छत पर स्थापित करवाते हैं तो तब सरकार से आपको 60000 रूपए की सब्सिडी मिलती है। जबकि यदि आप तीन किलोवाट वाला सोलर पैनल लगवाते हैं तो तब आपको 78 हजार रुपए की सब्सिडी सरकार की तरफ से दी जाती है।
तो इस तरह से सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के जरिए से अधिकतम 78000 रूपए तक की सब्सिडी का फायदा आप सभी आम नागरिक ले सकते हैं। आप जैसा सोलर पैनल लगवाते हैं इसकी क्षमता के मुताबिक ही सरकारी सब्सिडी मिलती है।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए पात्रता (Eligibility for Solar Rooftop Subsidy Yojana)
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का आपको तभी फायदा मिल सकता है जब आप निम्नलिखित पात्रता को पूरा कर पाएंगे:-
- भारत में रहने वाले नागरिक सोलर पैनल लगवाने के लिए पात्रता रखते हैं।
- जो व्यक्ति सोलर पैनल लगवाना चाहता है इसकी उम्र 18 वर्ष या इससे ज्यादा हो।
- आप केवल वही सोलर पैनल लगवा सकते हैं जो भारत में बने हुए हैं।
- आवेदन जमा करने वाले जो लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हैं इनको विशेष कर लाभ दिया जाता है।
- सोलर पैनल लगवाने के लिए आपके पास सारे अनिवार्य दस्तावेज हों।
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
अपने घर में सोलर पैनल लगवाने के लिए आपको जिन दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ने वाली है इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित दी है:-
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- बिजली का बिल
- शपथ पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट आकार फोटो
- मोबाइल नंबर
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Solar Rooftop Subsidy Yojana)
जो भी आम नागरिक सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए अपना फॉर्म भरना चाहते हैं ताकि इनके घर में सोलर पैनल स्थापित हो सके तो इसके लिए इन्हें निम्नलिखित तरीका अपनाना होगा:-
- सोलर पैनल लगवाने हेतु सबसे पहले आपको योजना की वेबसाइट पर चले जाना है।
- यहां होम पृष्ठ पर आपको पंजीकरण से संबंधित लिंक ढूंढना है और फिर इसे क्लिक करना है।
- अब पंजीकरण फार्म में आपको अपनी ईमेल आईडी, राज्य, बिजली कंज्यूमर संख्या, बिजली विक्रेता कंपनी और अपना मोबाइल नंबर इत्यादि को लिखना है।
- आगे आपके सामने जो आवेदन पत्र आएगा आपको इसे पूरा ध्यानपूर्वक भर लेना है।
- इस तरह से सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना का फॉर्म भरकर आपको फिर सारे दस्तावेज भी अपलोड करने हैं।
- अब एक बार आपको अपना आवेदन पत्र चेक करना है और यदि कोई गलती नहीं है तो फिर आपको सबमिट वाला बटन दबाना है।
FAQs
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना 2026 के लिए आवेदन कैसे जमा किया जा सकता है?
सोलर रूफटॉप सब्सिडी योजना के लिए आप ऑनलाइन संबंधित वेबसाइट पर जाकर अपना आवेदन जमा कर सकते हैं
मुझे योजना के जरिए से सोलर पैनल लगवाने पर कितनी सब्सिडी प्राप्त हो सकती है?
सोलर पैनल लगवाने पर जो सब्सिडी मिलती है वह आपके सौर पैनल की क्षमता के अनुसार प्रदान की जाती है। इस तरह से आप इस योजना के तहत 30 हजार रुपए से लेकर 78000 रूपए तक की सब्सिडी ले सकते हैं।
क्या सोलर पैनल लगवाने के लिए छत पर पर्याप्त स्थान होना जरूरी है?
जी हां क्योंकि सोलर पैनल आपकी छत पर तभी लग सकता है जब आपके पास पर्याप्त स्थान होगा।


