Sub Inspector Recruitment 2026: सब इंस्पेक्टर भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए बिहार राज्य में नोटिफिकेशन जारी हुआ है। यह विज्ञापन बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग यानी बीपीएसएससी की तरफ से जारी किया गया है। यह भर्ती बिहार के मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग के लिए जारी की गई है।

तो इस भर्ती के माध्यम से 78 पदों पर उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 जनवरी से शुरू हो चुकी है। सभी आवेदक अपना फॉर्म अंतिम तारीख 27 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती की जानकारी चाहिए तो इसके लिए आज आपको हमारा यह आर्टिकल पढ़ना होगा। आज इस लेख में हम आपको यह बताएंगे कि इस भर्ती के लिए आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, शैक्षिक योग्यता और आवेदन जमा करने की प्रक्रिया क्या है।

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 (Sub Inspector Recruitment)

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को जारी किया गया है। इस भर्ती के तहत सब इंस्पेक्टर के 78 पदों को भरा जाएगा। सब अभ्यर्थी अपना आवेदन 27 जनवरी से लेकर 27 फरवरी तक जमा कर सकते हैं ‌

आप सबको अपना आवेदन बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन जमा करना होगा। तो आवेदन जमा करने के बाद फिर उम्मीदवारों को तीन चरणों की चयन प्रक्रिया में उपस्थित होना होगा।

Sub Inspector Recruitment

Sub Inspector Vacancy 2026 Overview

विभाग का नामबिहार पुलिस अवर सेवा आयोग
भर्ती का नामसब इंस्पेक्टर भर्ती
पद का नामसब इंस्पेक्टर
कुल पद78
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारम्भ 27 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 फरवरी 2026
चयन प्रक्रियाप्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://bpssc.bihar.gov.in/

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता (Education Qualification for Sub Inspector Recruitment)

बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की शैक्षिक योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

  • सब इंस्पेक्टर वैकेंसी हेतु आवेदन देने के लिए आवश्यक है कि उम्मीदवार ने किसी भी विषय में स्नातक किया हो।
  • अगर आपको बिहार पुलिस सब इंस्पेक्टर की शैक्षणिक योग्यता की ज्यादा जानकारी चाहिए तो आप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आयु सीमा

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए उम्मीदवारों की जो आयु सीमा निर्धारित की गई है इससे संबंधित जानकारी कुछ इस तरह से है:-

  • सामान्य वर्ग के पुरुषों हेतु जरूरी है कि इनकी उम्र 20 साल से लेकर 37 साल तक हो।
  • जबकि सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए न्यूनतम उम्र 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है।
  • पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुषों और महिलाओं के लिए न्यूनतम आयु 20 साल और अधिकतम आयु 40 साल रखी गई है।
  • अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के पुरुषों, महिलाओं और थर्ड जेंडर अभ्यर्थियों की उम्र 20 साल से लेकर 42 साल तक होनी चाहिए।

सब इंस्पेक्टर भर्ती के तहत शारीरिक परीक्षा

सब इंस्पेक्टर भर्ती के अंतर्गत पुरुष और महिलाओं की शारीरिक परीक्षा कुछ इस प्रकार से होगी:-

Categoryऊंचाई सीना
सामान्य और पिछड़ा वर्ग165 सेंटीमीटर81 सेंटीमीटर और फूलने के बाद 86 सेंटीमीटर तक
SC, ST, EWS160 सेंटीमीटर9 सेंटीमीटर होना चाहिए और फुलाकर 84 सेंटीमीटर
महिलाओं के लिए155 सेंटीमीटरNA

सब इंस्पेक्टर भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Sub Inspector Recruitment Selection Process)

बिहार सब इंस्पेक्टर वैकेंसी के तहत जो चयन प्रक्रिया है इसमें सभी उम्मीदवारों को पास होना होगा। सर्वप्रथम आप सभी अभ्यर्थियों को दो चरणों की लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा।

प्रारंभिक लिखित परीक्षा में आपको 200 अंकों का पेपर हल करने के लिए आएगा। इसमें आपको 100 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और इसके लिए आपको 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस परीक्षा में आप सभी से सामान्य ज्ञान एवं समसामयिक मुद्दों पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे।

तो आप सभी उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में पास होने के लिए 30% अंक लाने होंगे। इसके बाद फिर सफल होने वाले उम्मीदवारों के लिए मुख्य लिखित परीक्षा का आयोजन करवाया जाएगा। तो मुख्य परीक्षा में दो पेपर आएंगे और पहला पेपर 200 अंकों का सामान्य हिंदी का होगा जिसके लिए 2 घंटे का समय रखा जाएगा। इसमें आप सभी को 100 प्रश्न हल करने पड़ेंगे और इस पेपर को पास करने के लिए आपको 30% अंक हासिल करने होंगे।

इसके बाद जो दूसरा पेपर होगा इसमें आप सभी अभ्यर्थियों से सामान्य विज्ञान, सामान्य अध्ययन, भारतीय इतिहास, नागरिक शास्त्र, गणित एवं मानसिक योग्यता पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। यह पेपर 200 अंकों का होगा और इसमें 100 प्रश्न आपको हल करने पड़ेंगे और इसकी अवधि 2 घंटे की रखी जाएगी। ‌

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Sub Inspector Recruitment)

बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए जो आवेदन प्रक्रिया है इसके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-

  • बिहार सब-इंस्पेक्टर वैकेंसी के लिए आपको सबसे पहले संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब आपको यहां पर भर्ती से संबंधित लिंक ढूंढ कर इसके ऊपर क्लिक करना है।
  • आपको अब अपना बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती का फॉर्म पूरा भर लेना है और दस्तावेज अपलोड करने हैं।
  • आगे आपको अपने हस्ताक्षर और अपने मौजूदा समय के फोटो को अपलोड कर देना है।
  • अंत में आपको अपना आवेदन जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Official Website

FAQs

सब इंस्पेक्टर भर्ती 2026 के लिए कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

बिहार सब इंस्पेक्टर भर्ती के माध्यम से 78 खाली पदों को भरा जाएगा

सब इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट प्रक्रिया कब से कब तक चलेगी?

सब इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 27 जनवरी से 27 फरवरी तक चलेगी।

बीपीएसएससी द्वारा कितने चरणों में उम्मीदवारों को चुना जाएगा?

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के द्वारा तीन चरणों में उम्मीदवारों को चुना जाएगा। इस तरह से प्रारंभिक लिखित परीक्षा, मुख्य लिखित परीक्षा और शारीरिक टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थियों को नियुक्ति दी जाएगी।

Leave a Comment