सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। इस भर्ती के अंतर्गत लॉ कलर्क के रिक्त पदों पर उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी। सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन एससीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जमा कर सकते हैं।
आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 20 जनवरी से प्रारंभ कर दी गई है। इस तरह से पंजीकरण करने की अंतिम तारीख 7 फरवरी रखी गई है। इस प्रकार से इस भर्ती के अंतर्गत 90 खाली पदों पर योग्य अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट में नौकरी मिलेगी।
अगर आपको सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन जमा करना है तो ऐसे में आपके लिए हमारा आज का यह पोस्ट काफी मदद कर सकता है। आपको आज हम इस लेख में बताएंगे सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती की आयु सीमा, आवेदन शुल्क, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया, सैलरी, आवेदन देने की प्रक्रिया क्या है।
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 (Supreme Court Vacancy)
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए सभी उम्मीदवारों के लिए विज्ञापन की घोषणा की गई है। इस तरह से 90 पदों पर उम्मीदवारों को लॉ क्लर्क रिसर्च एसोसिएट के पद पर नौकरी मिलेगी। जिन उम्मीदवारों को अपना फॉर्म भरना है वे 20 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक अप्लाई कर सकते हैं।
सभी इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर ही जाकर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इस तरह से आवेदन जमा करने के पश्चात फिर आपको 7 मार्च वाले दिन लिखित परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

Supreme Court Recruitment 2026 Overview
| भर्ती निकाय | सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया |
| भर्ती का नाम | सुप्रीम कोर्ट भर्ती |
| पद का नाम | लॉ कलर्क |
| कुल पद | 90 |
| शैक्षणिक योग्यता | लॉ की डिग्री, कंप्यूटर की जानकारी |
| वेतन | ₹1,00,000/- प्रतिमाह |
| आयु सीमा | 20 साल से 32 साल |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, सब्जेक्टिव टेस्ट और फिर साक्षात्कार |
| Category | Recruitment |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.sci.gov.in/ |
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for Supreme Court Vacancy)
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए जो शैक्षिक योग्यता आप सभी उम्मीदवारों में होनी चाहिए इसके बारे में जानकारी निम्नलिखित दी गई है:-
- उम्मीदवार ने लॉ की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या विश्वविद्यालय से पास की हो।
- अभ्यर्थी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एडवोकेट के तौर पर अपना पंजीकरण करवाया हुआ हो।
- ऐसे आवेदक जो लॉ पाठ्यक्रम के पांचवें या फिर स्नातक के साथ तीसरे वर्ष में है वे सब भी फॉर्म भर सकते हैं।
- उम्मीदवारों को कंप्यूटर की जानकारी अनिवार्य रूप से हो।
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| Event | Dates |
|---|---|
| Application Start | 20/01/2026 |
| Last Date to Apply | 07/02/2026 |
| Last Date for Pay Exam Fee | 07/02/2026 |
| Exam Date | 07/03/2026 |
| Answer Key Released | 08/03/2026 |
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आयु सीमा
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आप सभी उम्मीदवारों को जो आयु सीमा मानदंड पूरे करने की आवश्यकता है इन सबके बारे में जानकारी कुछ इस तरह से दी गई है:-
- आवेदक की उम्र अनिवार्य है कि 20 साल से कम हो।
- जबकि इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु 32 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- सभी उम्मीदवारों की आयु की गिनती 7 फरवरी साल 2026 को आधार मानकर पूरी की जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
यदि आप सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको जो शुल्क जमा करना जरूरी है इसकी जानकारी हमने निम्न दी है:-
- आवेदन जमा करने के लिए आप सभी उम्मीदवारों को 750 रुपए का भुगतान करना होगा।
- अगर आपको सुप्रीम कोर्ट भर्ती की आवेदन फीस की अधिक जानकारी चाहिए तो आप विज्ञापन को एक बार चेक कर सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट भर्ती हेतु चयन प्रक्रिया (Supreme Court Vacancy Selection Process)
सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के लिए जब आप अपना आवेदन जमा कर देंगे तो इसके बाद आपको लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। यह लिखित परीक्षा 7 मार्च वाले दिन आयोजित करवाई जाएगी और इसमें आपको बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल हल करने के लिए आएंगे।
लिखित परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थियों को इसके बाद फिर सब्जेक्टिव टेस्ट और फिर साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। तो इन सभी चरणों में जो उम्मीदवार पास हो जाएंगे इन सबको सुप्रीम कोर्ट भर्ती के तहत नियुक्ति मिल जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for Supreme Court Vacancy)
सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के लिए आपको अपना फार्म भरने के लिए जो चरण अपनाने चाहिएं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित विस्तार से बताई है:-
- आवेदन के लिए आपको सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
- अब आपको नोटिस वाले सेक्शन में जुडिशल क्लर्कशिप वाले विकल्प में जाना है।
- यहां पर अब आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए संबंधित पीडीएफ आएगा जिसमें आपको आवेदन का लिंक दिखाई देगा।
- यहां पर अब आपको रजिस्ट्रेशन वाला विकल्प क्लिक करना है।
- इस तरह से आपको जरूरी जानकारी को दर्ज करते हुए अपना ओटीपी बनाना है।
- आपको फिर प्राप्त हुई रजिस्ट्रेशन संख्या और ओटीपी के जरिए से लॉगिन कर लेना है।
- इसके पश्चात आपको सुप्रीम कोर्ट भर्ती के आवेदन पत्र को ध्यान से पढ़ लेना है।
- अब आपको आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना फॉर्म सबमिट कर देना है।
FAQs
सुप्रीम कोर्ट भर्ती 2026 के लिए आवेदन कब से कब तक दिए जा सकते हैं?
सुप्रीम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन 20 जनवरी से लेकर 7 फरवरी तक जमा किए जा सकते हैं।
सुप्रीम कोर्ट में लॉ क्लर्क के पद पर नियुक्त होने के बाद कितनी सैलरी मिलेगी?
उम्मीदवारों को महीने 100000 रूपए की सैलरी दी जाएगी।।
क्या मुझे सुप्रीम कोर्ट की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा देनी होगी?
जी हां आपको सुप्रीम कोर्ट की इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित होना होगा।


