UCO Bank Recruitment 2026: यूको बैंक भर्ती का नया नोटिफिकेशन जारी

अगर आप किसी प्रतिष्ठित बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए यूको बैंक की तरफ से काफी बढ़िया मौका आया है। इस तरह से इस भर्ती के माध्यम से स्पेशलिस्ट ऑफिसर और जनरलिस्ट के 173 खाली पदों को भरा जाएगा।

आप में से जो भी उम्मीदवार फाइनेंस, बैंकिंग या आईटी से संबंधित पदों पर नौकरी करना चाहते हैं तो वे अपना फार्म यूको बैंक की वेबसाइट के जरिए से जमा कर सकते हैं। आप सभी अभ्यर्थी अपना आवेदन ऑनलाइन तरीके से 2 फरवरी तक जमा कर सकते हैं।

अगर आपको यूको बैंक की इस भर्ती के बारे में सारी जानकारी सही प्रकार से चाहिए तो हमारे साथ अंत तक जुड़े रहिए। आज इस लेख के जरिए से हम आपको बताएंगे कि यूको बैंक भर्ती के लिए कैसे आप अपना फॉर्म भर सकते हैं और अन्य सभी अहम जानकारी भी आपको हम बताएंगे।

यूको बैंक भर्ती 2026 (UCO Bank Recruitment)

यूको बैंक के द्वारा उन सब उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं जो बैंकिंग क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। इस तरह से इस भर्ती के तहत 173 खाली पद भरे जाने वाले हैं। तो यह वैकेंसी यूको बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्किल 2 के अंतर्गत जारी की है।

जितने भी उम्मीदवार आवेदन देने की योग्यता रखते हैं इन सबके लिए फार्म भरने की प्रक्रिया को 13 जनवरी से शुरू किया जा चुका है। तो आप सब अपना आवेदन आखिरी तारीख यानी 2 फरवरी तक यूको बैंक की वेबसाइट पर जाकर जमा कर सकते हैं।

UCO Bank Recruitment

UCO Bank Vacancy 2026 Overview

शाखा का नामयूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO)
भर्ती का नामयूको बैंक भर्ती
कुल पद173
शैक्षणिक योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारम्भ 13 जनवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि2 फरवरी 2026
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttps://uco.bank.in/

यूको बैंक भर्ती के अंतर्गत पद विवरण

यूको बैंक वैकेंसी के तहत जो खाली पद भरे जाने वाले हैं इन सबका विवरण कुछ इस प्रकार से है:-

  • ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर
  • ट्रेजरी ऑफिसर
  • चार्टर्ड अकाउंटेंट
  • नेटवर्क एडमिनिस्ट्रेटर
  • डेटा और सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर
  • सॉफ्टवेयर डेवलपर
  • क्लाउड इंजीनियर
  • एआई/ एमएल इंजीनियर
  • डेटा एनालिस्ट
  • डेटा साइंटिस्ट और साइबर सिक्योरिटी ऑफिसर आदि

यूको बैंक भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Education Qualification for UCO Bank Recruitment)

यूको बैंक के द्वारा फाइनेंस, बैंकिंग, अकाउंटिंग और आईटी के तहत उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं और हर पद के अनुसार योग्यता कुछ इस प्रकार से रखी गई है:-

PostEducation Qualification
Trade Finance Officerस्नातक और एमबीए/ पीजीडीएम
Treasury Officerबैंकिंग क्षेत्र में 3 वर्ष का अनुभव
Chartered Accountantसीए आईसीएआई से किया हुआ हो
Technical and IT positionsबीई, बीटेक, एमसीए या फिर कंप्यूटर साइंस में डिग्री

यूको बैंक भर्ती के लिए आयु सीमा (UCO Bank Recruitment Age Limit)

यूको बैंक की इस भर्ती के तहत आप सभी अभ्यर्थियों के लिए जो आयु सीमा के मानदंड रखे गए हैं इनके बारे में जानकारी निम्नलिखित बताई गई है:-

Post & CategoryAge Limit/Relaxation
JMGS 1 posts20 साल से लेकर 30 साल
JMGS 2 posts22 साल से लेकर 35 साल
SC, ST5 साल की आयु सीमा में छूट
OBC3 साल की छूट
PwD10 वर्ष की अधिकतम छूट

यूको बैंक भर्ती के तहत सैलरी और भत्ते

PostSalary and Allowances
JMGS 1 posts48480 रुपए से लेकर 85920 रुपए
JMGS 2 posts64820 रूपए से लेकर 93960 रुपए

यूको बैंक भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for UCO Bank Recruitment)

अगर आपको यूको बैंक भर्ती के तहत अपना फॉर्म भरना है तो इसके लिए आपको ऑनलाइन कुछ इस प्रकार से निम्नलिखित चरणों को दोहराना पड़ेगा:-

  • सर्वप्रथम आपको यूको बैंक की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर अब आपको करियर वाले अनुभाग में भर्ती का लिंक खोलना है।
  • यहां अब आपको अपना नया पंजीकरण करना होगा और इसके बाद आपको लॉगिन करके फॉर्म भरना है।
  • यूको भर्ती का फॉर्म भर लेने के बाद आपको फिर जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
  • यहां आगे आपको ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना आवेदन पत्र जमा कर देना है।
  • फॉर्म जमा करने के बाद आपको इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है क्योंकि आगे आपको इसकी जरूरत पड़ सकती है।

Official Website

FAQs

यूको बैंक भर्ती 2026 के द्वारा कितने रिक्त पद भरे जाएंगे?

यूको बैंक की इस भर्ती के तहत 173 खाली पद भरे जाएंगे और उम्मीदवारों को जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर नौकरी मिलेगी।

यूको बैंक भर्ती 2026 आवेदन प्रक्रिया कब खत्म होगी?

यूको बैंक भर्ती की आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 2 फरवरी तक खत्म हो जाएगी।

यूको बैंक कौन से खाली पदों को भरेगा?

यूको बैंक इस भर्ती के माध्यम से जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 1 और मिडिल मैनेजमेंट ग्रेड स्केल 2 के खाली पदों को भरेगा।

Leave a Comment