यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 उन सभी छात्रों के लिए काफी ज्यादा महत्वपूर्ण है जो उत्तर प्रदेश की बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। तो सभी छात्रों को 10वीं और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाओं में एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम में उपस्थित होने की अनुमति नहीं मिलेगी।
ऐसे में बड़ी संख्या में यूपी के छात्र इस इंतजार में हैं कि कब माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज की तरफ से एडमिट कार्ड की घोषणा की जाएगी। फिर इसके बाद सभी विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र को आसानी के साथ डाउनलोड कर पाएंगे।
अगर आपको भी यूपी एडमिट कार्ड की पूरी जानकारी चाहिए तो इसमें आज का हमारा यह लेख आपकी सहायता करेगा। चलिए आज आपको बताते हैं कि कब तक यूपी बोर्ड के द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए प्रवेश पत्र को जारी किया जा सकता है। साथ में आपको हम यह भी बताएंगे कि किस तरह से आप एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर पाएंगे।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 (UP Board Admit Card)
माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के द्वारा आने वाले कुछ दिनों के अंदर कक्षा दसवीं और कक्षा 12वीं के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा। दरअसल यह एडमिट कार्ड इसलिए जरूरी है क्योंकि बोर्ड की कक्षाओं में विद्यार्थियों को इसके बिना परीक्षा देने की अनुमति नहीं दी जाती।
इसलिए छात्रों को परीक्षा केंद्र में जाने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता पड़ती है। तो संभावना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में यूपी बोर्ड की तरफ से सभी छात्रों को प्रवेश पत्र उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। इसके बाद फिर विद्यार्थी अपने प्रवेश पत्र को सरलता पूर्वक डाउनलोड कर सकेंगे।

UP Board Exam Admit Card 2026 Overview
| विभाग का नाम | माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश |
| लेख का नाम | यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड |
| शैक्षणिक वर्ष | 2026 |
| कक्षा | 10वीं और 12वीं |
| पंजीकृत छात्र | 52 लाख से भी ज्यादा |
| परीक्षा की शुरुआत | 18 फरवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी | फरवरी 2026 |
| एडमिट कार्ड मोड | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://upmsp.edu.in/ |
यूपी बोर्ड परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या
साल 2026 में उत्तर प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं में काफी बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित होने जा रहे हैं। इस प्रकार से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड की परीक्षा में इस बार 52 लाख से भी ज्यादा विद्यार्थी उपस्थित होने वाले हैं।
कक्षा दसवीं में इस साल 1438683 छात्र उपस्थित होंगे। जबकि छात्राओं की संख्या 1312263 रहेगी। इसी प्रकार से 12वीं कक्षा में कुल छात्र 2479352 उपस्थित होंगे। इन सभी छात्रों को परीक्षा में उपस्थित होने के लिए प्रवेश पत्र की आवश्यकता रहेगी।
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं परीक्षा का आयोजन
उत्तर प्रदेश में साल 2026 में कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षा का आयोजन 18 फरवरी से शुरू होगा जो 12 मार्च तक आयोजित करवाया जाएगा। तो यह परीक्षाएं दो पालियों में विद्यार्थियों से ली जाएंगीं।
जो पहली पाली होगी वह सुबह 8:30 बजे से लेकर 11:45 बजे तक चलेगी। वहीं जो दूसरी पाली होगी इसे दोपहर के 2 बजे से आरंभ किया जाएगा और शाम को 5:15 बजे तक खत्म किया जाएगा।
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी
आप सबको यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद इसमें निम्नलिखित बताया गया विवरण जरूर चेक करना चाहिए:-
- विद्यार्थी का नाम
- छात्र के माता और पिता का नाम
- रोल नंबर
- जन्म तारीख
- परीक्षा का नाम
- एग्जाम का समय
- परीक्षा केंद्र नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- पासपोर्ट आकार फोटो
- परीक्षा वाले दिन के लिए कुछ दिशा निर्देश
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? (How to Download UP Board Admit Card)
जब यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड जारी हो जाएगा तो तब इसे आप निम्नलिखित तरीके का उपयोग करके सरलता के साथ डाउनलोड कर सकेंगें:-
- यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको संबंधित वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर अब आपको महत्वपूर्ण सूचना एवं डाउनलोड वाले अनुभाग में जाना है।
- यहां आपको यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 वाले लिंक को ढूंढ कर इस पर क्लिक करना है।
- आगे आपको अपनी परीक्षा और जिले का चयन सही से कर लेना है।
- फिर आपको अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड को दर्ज करके सुरक्षा कोड को लिखना है।
- अब आपको एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने वाले बटन के ऊपर क्लिक कर देना है।
- यहां पर अब आपके सामने आपकी दसवीं या फिर 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड आ जाएगा।
- आपको अब अपनी कक्षा के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लेना है।
- इसका प्रिंट निकाल कर अब आपको इसे अपनी बोर्ड की परीक्षा वाले दिन उपयोग करना है।
FAQs
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड 2026 कब जारी होगा?
यूपी बोर्ड एडमिट कार्ड को फरवरी के महीने में जारी किया जा सकता है।
अगर मेरे एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती हो तो मैं क्या करूं?
यदि आपके एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो ऐसी स्थिति में आपको इसमें तुरंत सुधार करवाना चाहिए और इसके लिए आपको अपने संबंधित विद्यालय जाना होगा।
क्या उत्तर प्रदेश की बोर्ड की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक है?
जी हां आपको उत्तर प्रदेश की बोर्ड की परीक्षाओं में उपस्थित होने के लिए एडमिट कार्ड की आवश्यकता होगी।



That’s very good for all student
Umme rubab