भारत में रहने वाले लोगों के लिए वोटर आईडी कार्ड काफी अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। दरअसल इस दस्तावेज का इस्तेमाल वोट डालने के लिए किया जाता है। इस प्रकार से वोटर आईडी कार्ड यानी मतदाता पहचान पत्र को भारतीय निर्वाचन आयोग जारी करता है।
तो अगर आपकी उम्र 18 साल की हो गई है तो आपको वोट डालने का अधिकार है। इस तरह से आपको अपना कीमती वोट देने के लिए वोटर आईडी कार्ड को बनवाना आवश्यक है। तो पहले की तरह अब आपको अपना वोटर आईडी कार्ड ऑफलाइन बनवाने की आवश्यकता नहीं है।
अब आप अपने मतदाता पहचान पत्र को ऑनलाइन घर से ही बनवाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यदि आपको इसका तरीका नहीं पता तो आज हम आपको बताएंगे कि किस प्रकार से आप वोटर आईडी कार्ड के लिए फॉर्म भर सकते हैं। तो मतदाता पहचान पत्र की पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को जानने के लिए हमारे साथ आखिर तक जुड़े रहिए।
वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई 2026 (Voter ID Card Online Apply)
अगर आप 18 वर्ष के हो चुके हैं तो आपको अपना मतदाता पहचान पत्र बनवाना चाहिए। दरअसल अब मतदाता पहचान पत्र को बनवाना बहुत ही सरल हो गया है क्योंकि आप अपना पंजीकरण ऑनलाइन कर सकते हैं।
आप भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं। अगर आप अपना वोटर आईडी कार्ड नहीं बनवा पाएंगे तो फिर आपको किसी भी छोटे या बड़े चुनाव में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी।
तो जब आप अपने वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करते हैं तो तब आपका मतदाता पहचान पत्र 15 दिनों में बन जाता है। इस तरह से आपका वोटर आईडी कार्ड जब बन जाता है तो आपके निवास स्थान पर इसे भेज दिया जाता है।

Voter ID Card Apply Online 2026 Overview
| विभाग का नाम | भारत निर्वाचन आयोग |
| दस्तावेज का नाम | वोटर आईडी कार्ड |
| लेख का नाम | वोटर आईडी कार्ड ऑनलाइन अप्लाई |
| वर्ष | 2026 |
| उपयोगिता | मत प्रदान करने का अधिकार देता है, एवं पहचान के रूप में |
| फॉर्म का नाम | फॉर्म 6 |
| उम्र | 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा हो |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
| Category | Latest News |
| आधिकारिक वेबसाइट | https://www.eci.gov.in/ |
वोटर आईडी कार्ड से मिलने वाले फायदे (Voter ID Card Benefits)
यदि आप अपना मतदाता पहचान पत्र बनवा लेते हैं तो इसके माध्यम से आपको जो लाभ मिल सकते हैं इन सबकी जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-
- मतदाता पहचान पत्र देश के सभी नागरिकों की पहचान को प्रमाणित करने के लिए अहम दस्तावेज है।
- आप अपने वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल करके अपना कोई भी सरकारी या गैर सरकारी दस्तावेज बनवा सकते हैं।
- जब देश में चुनाव होते हैं तो आप अपना वोट तभी दे सकते हैं जब आपके पास वोटर आईडी कार्ड होगा।
- आपको वोटर आईडी कार्ड को बार-बार नहीं बनवाना पड़ता क्योंकि इसकी मान्यता सरकार ने जीवन भर रखी है।
- आप अपने वोटर आईडी कार्ड का उपयोग करके बैंक में खाता खोल सकते हैं।
वोटर आईडी कार्ड बनवाने के लिए पात्रता (Eligibility for Voter ID Card Online Apply)
वोटर आईडी कार्ड के आवेदन के लिए आपको कुछ पात्रता मानदंडों को अनिवार्य रूप से पूरा करने की जरूरत होती है जैसे कि:-
- मतदाता पहचान पत्र के आवेदन हेतु जरूरी है कि व्यक्ति भारतीय नागरिक हो।
- आवेदक व्यक्ति आवश्यक है कि मानसिक तौर पर पूरी तरह से स्वस्थ हो।
- आवेदन जमा करने वाले व्यक्ति की उम्र जरूरी है कि 18 वर्ष या फिर इससे ज्यादा हो।
- मतदाता पहचान पत्र से जुड़े हुए सारे दस्तावेज आपके पास आवेदन के समय होने चाहिएं।
वोटर आईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
आपको अपने वोटर आईडी कार्ड को बनवाने के लिए जो दस्तावेज जमा करने पड़ेंगे इन सबका विवरण हमें निम्नलिखित दिया है:-
- पैन कार्ड
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो चालू
- मोबाइल नंबर आदि
वोटर आईडी कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? (Step for Voter ID Card Online Apply)
यदि आप अपना मतदाता पहचान पत्र का आवेदन पत्र भरना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ऑनलाइन निम्नलिखित तरीका दोहराना चाहिए:-
- सबसे शुरुआत में आपको भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर चले जाना है।
- होम पेज पर अब आपको पंजीकरण वाला बटन क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार से आपको पंजीकरण की प्रक्रिया को जरूरी जानकारी को दर्ज करते हुए पूरा कर लेना होगा।
- आगे आपको लॉगिन कर लेना है और फिर आपके सामने फॉर्म 6 का एक ऑप्शन आएगा जिसे आपको दबाना है।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने का वोटर आईडी कार्ड का फॉर्म आ जाएगा जिसको आपने भर लेना है।
- अब आगे आपको सभी जरूरी दस्तावेजों को भारतीय निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड करना है।
- इस तरह से आपको अपने वोटर आईडी कार्ड के आवेदन पत्र को सबमिट करना है।
- यहां आप आवेदन संख्या को सुरक्षित रख सकते हैं क्योंकि इससे आप अपने आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते हैं।
FAQs
क्या मैं बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट दे सकता हूं?
जी नहीं आप बिना वोटर आईडी कार्ड के वोट नहीं दे सकते।
मेरी उम्र 15 साल है तो क्या मेरा मतदाता पहचान पत्र बन सकता है?
जी नहीं अगर आपकी उम्र 15 साल है तो आपका मतदाता पहचान पत्र नहीं बन सकता क्योंकि इसके लिए जरूरी है कि आपकी उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होनी चाहिए।
वोटर आईडी कार्ड की मान्यता कितने दिन की होती है?
सरकार की तरफ से वोटर आईडी कार्ड की मान्यता को आजीवन निर्धारित किया गया है।


