YIL Apprentice Recruitment 2026: वाईआईएल अप्रेंटिस नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन की घोषणा की गई है। जो विज्ञापन घोषित हुआ है इसके अनुसार 3979 रिक्त पदों को भरा जाएगा। तो पंजीकरण की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होने वाली है।

तो जो भी अभ्यर्थी वाईआईएल यानी यंत्र इंडिया लिमिटेड में अप्रेंटिसशिप करने के इच्छुक हैं तो वे अपना फार्म 3 मार्च तक जमा कर सकेंगें। आप सभी उम्मीदवारों को आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन तरीके से ही यंत्र इंडिया लिमिटेड की वेबसाइट पर जमा करना होगा।

आज के इस लेख में आपको हम वाईआईएल अप्रेंटिस की सारी जानकारी बताने जा रहे हैं। इसलिए अगर आप आवेदन देने में रुचि रखते हैं तो आपको हमारा यह लेख आखिर तक पढ़ना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं यंत्र इंडिया लिमिटेड के तहत आवेदन देने के लिए शिक्षा योग्यता, आयु सीमा, वेतन और पंजीकरण की प्रक्रिया क्या रहने वाली है।

यंत्र इंडिया लिमिटेड अप्रेंटिस भर्ती 2026 (YIL Apprentice Recruitment)

वाईआईएल यानी यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से 3979 खाली पदों को भरने के लिए नोटिफिकेशन प्रकाशित किया गया है। इस भर्ती के तहत अप्रेंटिसशिप के खाली पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा।

पंजीकरण की प्रक्रिया 1 फरवरी से शुरू होने जा रही है और उम्मीदवार अपना फार्म 3 मार्च तक ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। यह मौका उन सभी उम्मीदवारों के लिए आया है जो दसवीं कक्षा पास कर चुके हैं और जिन्होंने आईटीआई किया हुआ है।

YIL Apprentice Recruitment

YIL Apprentice Vacancy 2026 Overview

कंपनी का नामयंत्र इंडिया लिमिटेड
भर्ती का नामवाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती
भर्ती का प्रकारअप्रेंटिस
कुल पद3979
शैक्षणिक योग्यता10वी पास
आवेदन प्रारम्भ 1 फरवरी 2026
आवेदन की अंतिम तिथि3 मार्च 2026
सैलरी9600 रूपए
आयु सीमा14 साल से 18 साल
CategoryRecruitment
आधिकारिक वेबसाइटhttp://yantraindia.co.in/

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आयु सीमा

यंत्र इंडिया लिमिटेड की इस भर्ती के तहत आवेदन जमा करने के लिए आपको निम्नलिखित आयु सीमा को पूरा करना होगा:-

  • वाईआईएल अप्रेंटिस के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 14 साल तक रखी गई है।
  • जबकि इस भर्ती की अधिकतम आयु सभी उम्मीदवारों के लिए 18 साल तय की गई है।
  • आयु सीमा मानदंडों को और अधिक सही से जानने के लिए आप भर्ती का विज्ञापन पढ़ सकते हैं।

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए शिक्षा योग्यता (Education Qualification for YIL Apprentice Recruitment)

वाईआईएल अप्रेंटिसशिप के लिए जो शिक्षा योग्यता निर्धारित की गई है इस सबके बारे में जानकारी हमने निम्नलिखित बताई है:-

  • अभ्यर्थी ने भारत के किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्थान से या बोर्ड से कक्षा दसवीं उतीर्ण कर ली हो।
  • उम्मीदवार ने दसवीं कक्षा में 50% अंक अनिवार्य रूप से हासिल किए हों।
  • साथ में अभ्यर्थी ने आईटीआई का प्रमाण पत्र भी हासिल किया होना चाहिए।

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के तहत सैलरी

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के अंतर्गत नियुक्त किए गए उम्मीदवारों को हर महीने उपयुक्त भत्ता दिया जाएगा। जो उम्मीदवार कक्षा दसवीं पास हैं इन सबको मासिक 8200 रूपए प्रदान किए जाएंगे।

जबकि आईटीआई पास कर चुके उम्मीदवारों को यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से हर महीने 9600 रूपए वेतन के रूप में दिए जाएंगे।

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें? (How to Apply for YIL Apprentice Recruitment)

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती के लिए जब आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी तो आप सभी उम्मीदवार अपना पंजीकरण कुछ इस प्रकार से जमा कर पाएंगे:-

  • सबसे पहले आपको वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है।
  • होम पेज पर आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन वाला लिंक दिखाई देगा आपको इसे दबाना है।
  • जो दूसरा पेज आएगा इसमें आपको सभी पूछी गई जानकारी को ध्यान से लिख देना है।
  • अब आगे आपको वाईआईएल अप्रेंटिसशिप हेतु मांगे गए सारे दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • सबसे आखिर में आपको अपना आवेदन जमा करके इसका प्रिंट निकाल कर रख लेना है।

Official Website

FAQs

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत कितने खाली पदों को भरा जाएगा?

वाईआईएल अप्रेंटिस भर्ती 2026 के तहत 3979 खाली पदों को भरा जाने वाला है।

यंत्र इंडिया लिमिटेड के द्वारा आवेदन की प्रक्रिया को कब से शुरू किया जाएगा?

यंत्र इंडिया लिमिटेड की तरफ से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया को 1 फरवरी से शुरू किया जाएगा और उम्मीदवार फिर अपना आवेदन 3 मार्च तक जमा कर सकते हैं।

वाईआईएल अप्रेंटिसशिप के लिए आयु सीमा कितनी रखी गई है?

वाईआईएल अप्रेंटिसशिप के लिए आयु सीमा 14 साल से लेकर 18 साल तक तय की गई है।

Leave a Comment